{"_id":"5c115a2fbdec2212cd2d6fe7","slug":"101544641071-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में घुसकर आंगनबाड़ी से अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में घुसकर आंगनबाड़ी से अभद्रता
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से अभद्रता
खतौली। स्कूल में घुसकर दो युवकों ने महिला सहायक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ गालीगलौज करते हुए अभद्रता कर दी। इस मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़िता ने पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है।
गांव निवासी सहायक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह गांव के विद्यालय में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद थी। आरोप है कि इस दौरान विद्यालय में गांव निवासी दो युवक अंदर घुस आए । इन दोनों युवकों ने बिना किसी बात के उसके साथ गालीगलौज करनी शुरु कर दी तथा विरोध करने पर हाथापाई भी कर दी। उसने शोर मचाया तो आरोपी युवक वहां से देख लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला का कहना है कि पुलिस ने अभी तक इन युवकों के विरुद्ध कोई भी कार्रवाई नहीं की है।