फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रेमदीवानी को छोड़ रफूचक्कर हुआ पति

प्रेमदीवानी को छोड़ रफूचक्कर हुआ पति

Mon, 10 Dec 2018 11:37 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
प्रेमदीवानी को छोड़ रफूचक्कर हुआ पति
प्रेम विवाह के बाद पत्नी को छोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भोपा। करीब आठ माह पूर्व प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी करने वाली युवती को उसका पति बीच राह में छोड़कर फरार हो गया। इस बीच परिजनों ने भी युवती को घर में नहीं घुसने दिया। महिला अब कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर काट रही है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि करीब आठ माह पूर्व उसने गांव के ही युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के कारण परिजन उससे बातचीत पूरी तरह बंद कर दी। तभी से वह प्रेमी के साथ अलग मकान में रह रही थी। युवती का कहना है कि करीब दो माह पूर्व प्रेमी उसे अलग मकान में ही छोड़कर चला गया। युवती प्रेमी के घर पहुंची। तो युवती के परिजनों ने भी उससे सभी संबंध तोड़ लिए। आरोप है कि पुलिस भी उसकी मदद नहीं कर रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बीपी सिंह का कहना है कि यह मामला महिला थाने में चल रहा है। कार्रवाई वहीं से होगी।
विज्ञापन




ट्यूबवेल से ट्रांसफार्मर चोरी
भोपा। विद्युत विभाग के जेई अजित सिंह ने बताया कि रविवार देर रात बदमाशों ने गांव रहमतपुर निवासी नेपाल सिंह के खेत पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूल बस सीज
भोपा। एआरटीओ दलवीर सिंह ने सोमवार को हमराह के साथ चेकिंग करते हुए एक स्कूल बस और थ्री व्हीलर को पकड़कर उनके कागजों की जांच की। इस दौरान चालकों द्वारा कागजात नहीं दिए जाने के चलते उन्होंने दोनों वाहनों को सीज कर थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।



मधुमक्खियों के हमले से मुसाफिर घायल
भोपा। बेलड़ा गंगनहर पुल के पास पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते को कुछ लोगों ने देर रात तोड़ दिया। सोमवार सुबह मधुमक्खियों ने बेलड़ा जा रहे एक टेंपो पर हमला बोल दिया। जिसमें टेंपो चालक सोनू निवासी बेलड़ा के साथ ही उसमें सवार फुरकान, हाजराव, दीपांशी समेत कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed