फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रुड़कली निवासी नवविवाहिता की देवबंद में मौत

रुड़कली निवासी नवविवाहिता की देवबंद में मौत

Mon, 24 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
रुड़कली निवासी नवविवाहिता की देवबंद में मौत
देवबंद में नवविवाहिता की मौत
विज्ञापन

भोपा। गांव रुडकली निवासी नवविवाहिता की उसकी ससुराल देवबंद में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पीड़ित परिजन देवबंद के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना से नवविवाहिता के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली निवासी शहराना का निकाह करीब छह माह पूर्व देवबंद निवासी युवक से हुआ था। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग नवविवाहिता पर कम दहेज लाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ आए दिन मारपीट करते आ रहे थे। रविवार को शहराना की ससुराल के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने परिजनों को फोन कर उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की जानकारी दी। शहराना की मौत की सूचना मिलते ही रुड़कली निवासी उसके परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पीड़ित परिजन देवबंद के लिए रवाना हो गए। पीड़ित परिजनों के अनुसार शहराना के शरीर पर मारपीट के साथ ही गले पर दबाने के निशान हैं, जिसके चलते उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। इस संबंध में देवबंद पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है। वहीं, बताया जा रहा है कि मामले में कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने को प्रयासरत हैं, जिसके चलते देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed