{"_id":"5b2aa2e24f1c1bf36e8b8f99","slug":"101529520866-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर भेजने के नाम पर आठ लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंगापुर भेजने के नाम पर आठ लाख ठगे
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये ठगे
चरथावल। बेरोजगार युवक को जाब दिलाने के नाम पर झांसा देकर कबूतरबाजों ने आठ लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि युवक को सिंगापुर के बजाय मकऊ में भेज दिया, जहां उसे बंधक बनाया गया है। पुलिस ने मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दधेडू कलां निवासी साबिर ने बताया कि पिछले वर्ष अक्तूबर में दधेडू खुर्द निवासी वसीम और अपने साथ दधेडू कलां के तीन युवक को लेकर उसके घर आया। इन सभी युवकों का पहले से वादी के घर आजा जाना था। उन सभी ने कहा कि तुम्हारा पुत्र फिरोज ने फायर सेफ्टी का डिप्लोमा कर रखा है और वह यहां खाली है, उसे सिंगापुर में भिजवाकर अच्छा जॉब दिलवा देंगे। उनकी बातों पर विश्वास करके पुत्र को बेहतर जॉब दिलाने की एवज में पिता ने पूछा कि कितना खर्चा आएगा। आरोपियों ने बताया कि आठ लाख रूपये का खर्चा आएगा। साबिर ने रिश्तदारों से इंतजाम कर गत वर्ष 10 अक्तूबर को आरोपियों को पांच लाख रुपये दे दिए। बाकी रुपये काम हो जाने पर देने को कहा। आरोप है कि पहले तो आरोपियों ने उन्हें सिंगापुर की फ्लाइट का फर्जी टिकट थमा दिया। हंगामा करने के बाद और दूसरी टिकट मकऊ का दिया। आरोपियों ने वादा किया मकऊ से होकर फिरोज सिंगापुर चला जाएगा। लेकिन मकऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद लड़के को कोई जॉब का स्थान नहीं मिला और उसे दो दिन तक भूखा प्यासा रहना पड़ा। उसके बाद उसे वहां बंधक बनाकर रखा गया है। फोन पर फिरोज ने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद पिछले महीने आठ मई को आरोपियों की मांग पर लड़के को मकऊ से सिंगापुर भेजने के नाम पर बाकी तीन लाख रुपये दे दिए गए। इसके बावजूद उसे सिंगापुर नहीं भिजवाया गया। आरोप है कि फर्जी बीजा देकर नौकरी करने का झांसा देकर फिरोज पर मकऊ में जुल्म किए जा रहे हैं। वसीम समेत चारों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।