{"_id":"5a3177164f1c1bd1408bcc94","slug":"101513191190-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकवाग्रस्त को छोड़ कर फरार हुआ भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकवाग्रस्त को छोड़ कर फरार हुआ भाई
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में भर्ती कराया
मुजफ्फरनगर। लोगों ने महावीर चौक के पास पड़े एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने पुलिस को सूचना देकर इस मामले में कार्रवाई करने का कहा। बताया कि महावीर चौक पर करीब 60 वर्षीय व्यक्ति दो दिनों से सड़क किनारे पड़ा था, जो लकवे का शिकार है। कुछ लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जो इंद्रा कालोनी का रहने वाला है। उसने बताया कि कुछ समय पूर्व उसे लकवा पड़ गया था। दो दिन पहले उसका भाई उसे महावीर चौक पर छोड़ कर चला गया था, जो उसे लेने नहीं आया। शहर कोतवाली पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
मकान के बाहर
से बाइक चोरी
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला पीरजादगान के अंकुर जैन की बाइक को चोरों ने मकान के सामने से ही चोरी कर लिया। शहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधार मांगने पर किया हमला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर अंबा विहार की शगुफ्ता रोशन पत्नी वसीम रोशन ने हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पड़ोसी तंजीम ने उसके पति से कुछ समय पहले पांच लाख रुपये उधार लिये थे। आरोप है कि अब आरोपी रुपये वापस नहीं कर रहा है। उधार दी गई रकम का तकाजा करने पर आरोपी और उसके दोस्तों ने पीड़िता के घर में घुस कर मारपीट की। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहाबुद्दीनपुर निवासी नूरहसन के विरुद्ध मेरठ के थाना लिसाडी गेट में दुष्कर्म का मामला दर्ज हैं, जिसमें वह फरार चल रहा है। इस मामले की विवेचना कर रहे थाना लिसाड़ी गेट के एसआई अनिल सैनी ने अदालत से उसकी संपत्ति कुर्क करने के लिए इजाजत मांगी थी, जिस पर अदालत ने आरोपी के विरुद्ध 82 सीआरपीसी के नोटिस जारी कर दिए थे। बुुधवार को पुलिस ने आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किए है।
पिता-पुत्र पर हमला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के गांव चांदपुर में पिता-पुत्र के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी घायल दिया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चांदपुर निवासी रामस्वरुप और उसके पुत्र शिवनंदन पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल किया। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है।
तीन थानों के प्रभारी बदले
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने तीन थानों में प्रभारी बदले हैं। खतौली और बुढ़ाना के इंस्पेक्टर पीपी सिंह और चमन सिंह चावड़ा के सीओ बनने पर यह फेरबदल किया गया। क्राइम ब्रांच से प्रभाकर केंतुरा को बुढाना, एबी भारद्वाज को पुरकाजी से खतौली तथा पीआरओ कुलदीप सिंह को पुरकाजी प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।