फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पड़ौसी पर बेटी की हत्या का आरोप लगा किया हंगामा

पड़ौसी पर बेटी की हत्या का आरोप लगा किया हंगामा

Mon, 11 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
पड़ौसी पर बेटी की हत्या का आरोप लगा किया हंगामा
पड़ोसी पर बेटी की हत्या का आरोप लगा किया हंगामा
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर अपनी विवाहिता पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर लोग एकत्र हो गए। हत्या की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी करने पर मामला फर्जी निकलने पर पुलिस और लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस सूचना देने वाले व्यक्ति को चेतावनी देकर लौट आई।
मूल रूप से ग्राम भूराहेडी निवासी सफीक करीब एक वर्ष से पुरकाजी के मोहल्ला झोझगान में रह रहा है। उसकी पुत्री की शादी करीब चार वर्ष पूर्व ग्राम सीकरी भोपा निवासी युवक से हुई थी, जो मध्यप्रदेश के जबलपुर में अध्यापक के पद पर तैनात है। पत्नी और बच्चे भी उसके साथ रहते है। शनिवार रात सफीक ने पड़ोसी पर अपनी पुत्री की हत्या कर देने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। मोहल्ले वासियों ने उसके द्वारा कोई साजिश रचकर अपनी पुत्री की हत्या कर शव को अपने घर में छुपाकर रखने की आशंका के चलते पूरी रात उसके घर के आसपास पहरा दिया। रविवार सवेरे उसने 100 डायल पर पुलिस को अपनी पुत्री की हत्या की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसके परिवार वालों से मामले की जानकारी कर मोबाइल फोन से उसकी पुत्री व उसके पति से भी बात की। मामला फर्जी निकलने पर पुलिस ने उसे जमकर हड़काया और गलत सूचना देने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर लौट गई। उसके पुत्र गुलजार का कहना है कि उसके पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाया
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। डीएम के आदेश पर रविवार को पंचायतकर्मियों और पुलिस ने कस्बे में हाईवे व मुख्य बाजार से अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया। हाईवे किनारे मिले सामान को जब्त कर कब्जे में ले लिया। इस दौरान ईओ नगर पंचायत मनोज यादव ने दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके अलावा ईओ ने चेकिंग कर दुकानों पर मिली पॉलीथिन भी जब्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विचार विमर्श किया
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में पहुंचे जिला संगठन के पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में जिला प्रभारी अंकुर सैनी, जिला संयोजक मोहित मुखिया व जिला अध्यक्ष मुकेश राणा ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं से मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की विचार धारा से अवगत कराकर उसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में उत्तम राणा, शुभम चौधरी, मनोज गुर्जर, मोहित गिरि, सन्नी गुर्जर, मोहित चोपड़ा, चंचल, अंकित, सौरभ, विक्की, प्रवीण, निखिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed