{"_id":"599b2f234f1c1bfc2c8b45fe","slug":"101503342371-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को पकड़ा, तीन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को पकड़ा, तीन फरार
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा
मुजफ्फरनगर/खतौली। खतौली पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को पकड़ा लिया, जबकि तीन फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों में एक बागपत का रहने वाला सिपाही भी है। तीन 12 हजार के इनामी बदमाश हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट की चार कारों समेत दो तमंचे और छुरी बरामद की है।
मुजफ्फरनगर में एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि खतौली कोतवाली के इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने पुलिस बल के साथ रविवार को मुखबिर की सूचना पर भैंसी कट पर बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने घेराबंदी करके चार बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि तीन बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस को पूछताछ करने पर पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम जिला बागपत के थाना छपरौली के गांव सनौली निवासी अंकित पुत्र परविंद्र, जिला शामी के थाना कांधला क्षेत्र के गांव हुरमजपुर निवासी अंकित पुत्र सुधीर व रोबिन उर्फ भूरा पुत्र राजपाल तथा जिला बागपत के थाना बड़ौत के गांव शिकोहपुर निवासी सिपाही प्रियवृत तोमर पुत्र बलराज सिंह बताए हैं।
इन बदमाशों ने अपने फरार बदमाशों के नाम मेरठ के थाना रोहटा के गांव अट्टा चिंदौड़ी निवासी नीरज उर्फ पंडित उर्फ बाबा उर्फ चीता पुत्र ओमपाल जाट, जिला शामली के थाना चौंसा निवासी राहुल पुत्र श्याम सिंह व तीसरा बदमाश सुनील बताए हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूट की चार कारें, दो तमंचे व छुरी बरामद की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश हाइवे पर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। बदमाश अंकित, राबिन व अंकित पर 12 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने चारों बदमाशों को जेल भेज दिया है।