फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1.5 million loan on fake papers

फर्जी कागजात बनाकर डेढ़ करोड़ का लोन लिया       

Tue, 16 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 16 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
1.5 million loan on fake papers
बैंक के बाहर धरना देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
किसान की जमीन के फर्जी कागजात पर बैंक से डेढ़ करोड़ का लोन लेने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा  होने पर मंगलवार को किसानों ने बैंक की शाखा के बाहर धरना दिया। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे नई मंडी कोतवाल ने किसानों से मामले की जानकारी ली।      
विज्ञापन

 
शाहपुर के सौरम निवासी ओमपाल सिंह दर्जनों किसानों के साथ गऊशाला रोड स्थित पीएनबी की शाखा के बाहर पहुंचे।  किसानों ने वहीं बैठकर धरना देना शुरू कर दिया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी भी की। किसान ओमपाल सिंह ने बताया कि उनके परिवार की 120 बीघा जमीन गांव में है। डेढ़ वर्ष पूर्व इस जमीन के फर्जी कागजातों पर शाहपुर और फिलहाल पटेलनगर निवासी चार आरोपियों सचिन, अमित, नितिन और अखिल ने शाहपुर में प्लाटिंग दिखाकर डेढ़ करोड़ का लोन लिया था।
विज्ञापन


आरोपियों द्वारा इसे जमा नहीं करने पर पांच माह पूर्व जमीन की नीलामी का नोटिस अखबार में निकला तो पीड़ित किसान ने बैंक से मामले की जानकारी ली। अफसरों के सामने जमीन के असली कागजात और मालिक को पेश किया। आरोप लगाया कि फर्जीवाड़ा होने के बावजूद बैंक कर्मचारी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। धरने का पता चलने पर मंडी इंस्पेक्टर प्रभात कैंतुरा ने मामले का पता किया और किसानों एवं बैंक स्टाफ से बातचीत कर किसानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

  
किसानों ने डीजीएम को अपने बीच बैठाया      
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने पीएनबी की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया। डीजीएम रविंद्र राठौड़ को अपने बीच बैठाया। उप महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कराएंगे। सौरम की जमीन को आवासीय कालोनी में कैसे दिखाया और ऋण किस प्रकार वितरित हुआ। दोषी बैंक अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। आश्वासन के बाद ही किसानों का आक्रोश शांत हुआ। टिकैत ने बताया कि सुभाष जैन और उसका परिवार किसानों की जमीन पर 22 करोड़ का ऋण ले चुके हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed