{"_id":"57dafa654f1c1bef05d47d90","slug":"1-25-lakh-robbed-of-agent","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंट से सवा लाख की लूट का किया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एजेंट से सवा लाख की लूट का किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने एक पखवाड़े पूर्व रेलवे स्टेशन पर एआरटीओ एजेंट से लूट करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चार हजार की नगदी, एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
नई मंडी कोतवाली के पास रेलवे लाइन पर 31 अगस्त को सहारनपुर के बेहट कोतवाली के बवैल गांव निवासी और एआरटीओ ऑफिस के एजेंट मुकेश से बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर सवा लाख रुपये की लूट कर दी थी। बुधवार रात पुलिस ने बचन सिंह कॉलोनी निवासी अंकुर पुत्र विनोद को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस के सामने एआरटीओ एजेंट से हुई लूट को अपने साथियों के साथ करना कबूल लिया है। पुलिस को आरोपी के पास से चार हजार की नगदी, चेक बुक, ट्रकों के कागजात, एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। एसओ रोजंत त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नई मंडी, तितावी और सिखेड़ा थाने में लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। पकड़ा गया बदमाश सिखेड़ा के सिकरेड़ा के भूषण हत्याकांड का भी आरोपी है।