फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: शौक पूरे करने के लिए करते थे हथियारों की सप्लाई, तीन छात्र गिरफ्तार

Wed, 21 Jan 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime news
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने शौक पूरे करने के लिए हथियारों की सप्लाई करने वाले आईआईएमटी कॉलेज मेरठ के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। उनसे एक पिस्टल व दो तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि नई मंडी के आदर्श कॉलोनी निवासी हर्षित चौधरी, मंसूरपुर के सोंटा निवासी अर्नव व खतौली के गांव खानपुर निवासी यश शिवाच को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि रुड़की रोड पर जिला अस्पताल के पास बिजली घर के निकट तीन संदिग्ध युवक खड़े हैं। पुलिस ने पहुंच कर तीनों को पकड़ कर तलाशी ली तो उनसे एक पिस्टल व दो तमंचे व कारतूस मिले।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि मेरठ के आईआईएमटी कॉलेज से हर्षित बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष, अर्नव बीएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष व तीसरा आरोपी यश शिवाच बीएससी एग्रीकल्चर तृतीय वर्ष की शिक्षा ग्रहण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों आरोपियों ने मेरठ निवासी हथियार तस्कर से हथियार खरीदे थे। तीनों आरोपी हथियार सप्लाई करने क काम करते हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि शौक पूरे करने के लिए तीनों आरोपी यह काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed