{"_id":"69f10c0f0804e6dba3021bf8","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-170221-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डिवाइडर से टकराने पर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डिवाइडर से टकराने पर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। पानीपत खटीमा हाइवे पर गांव सालारपुर के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा निवासी 21 वर्षीय वीर मीरापुर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव सालारपुर की ओर आ रहा था। जब वह पानीपत खटीमा हाइवे पर गांव सालारपुर के पास पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
डिवाइडर से टकराकर वीर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी जानसठ पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक की गति अधिक होने के कारण युवक से बाइक कंट्रोल नहीं हुई। इसके कारण बाइक डिवाइडर से टकरा गई। युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई कराए शव को अपने साथ ले गए।