फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत, परिजनों का हंगामा

Tue, 03 Mar 2026 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
crime news
मंसूरपुर। जड़ौदा में विद्युत लाइन पर मरम्मत कार्य कर रहे गांव मौलाहेडी निवासी 32 वर्षीय संविदाकर्मी सोनू की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल में हंगामा किया। आर्थिक मुआवजा व एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दिए जाने के आश्वासन पर परिजन माने।
विज्ञापन


शाम के समय गांव मौलाहेडी निवासी 32 वर्षीय सोनू जड़ौदा में शटडाउन लेकर हाई टेंशन विद्युत लाइन पर मरम्मत का कार्य कर रहा था। अचानक करंट लगने से वह झुलस गया। उसे तुरंत बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मेडिकल में पहुंचे परिजनोंं ने आर्थिक सहायता देने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर सांसद हरेंद्र मलिक, भाकियू जिला महामंत्री एहसान त्यागी, भाजपा नेता मदन कश्यप भी मेडिकल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सागर कुमार तथा अन्य विद्युत विभाग अधिकारियों को भी मौके पर बुला लिया। अधिकारियों के 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा विद्युत विभाग की ओर से भी अलग से आर्थिक सहायता करने तथा परिवार के एक व्यक्ति को संविदा कर्मी की नौकरी देने का लिखित में आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



अधिशासी अभियंता सागर कुमार का कहना है कि शटडाउन के बावजूद करंट कैसे आया इसकी जांच की जा रही है। विभाग की पूरी सहानुभूति मृतक सोनू के साथ है। जितनी भी संभव हो सकेगी आर्थिक सहायता की जाएगी।

सांसद हरेंद्र मलिक का कहना है कि जांच की जानी चाहिए कि करंट कैसे आया। जो दोषी है उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई होनी चाहिए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed