{"_id":"6a08ce3562b06357b9005f2a","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1009-171405-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पटाखा फैक्टरी में धमाके में झुलसे एक आरोपी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पटाखा फैक्टरी में धमाके में झुलसे एक आरोपी की मौत
विज्ञापन
रतनपुरी। लौहड्डा में 18 अप्रैल को अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद हुए विस्फोट के मामले में वांछित पांच में से एक आरोपी लोनी निवासी रिहान की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी की मौत हुए कई दिन बीत गए लेकिन थाना पुलिस इस बारे में अभी भी पुष्टि नहीं होना बता रही है। कई आरोपी अभी इस मामले में वांछित हैं।
गत 18 अप्रैल को लौहड्डा में स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद जबरदस्त विस्फोट हो गया था। इसमें मोहम्मदपुर माफी निवासी किशोर अब्दुल कासिम, उजेफा तथा लोनी निवासी रिहान झुलस गए थे। सभी घायलों को गंभीर स्थिति में दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 19 अप्रैल को घायल मोहम्मदपुर माफी निवासी किशोर अब्दुल कासिम की दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अपनी ओर से 10 नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया था। पुलिस इस मामले में वांछित पांच नामजद आरोपियों शमशाद उर्फ सद्दाम, मोहम्मद मियां, सौरभ, मकान स्वामी उमरेश एवं अरशद को गिरफ्तार कर चुकी है।
मोहम्मदपुर माफी के गांव प्रधान परवेज आलम ने बताया कि विस्फोट में घायल लोनी निवासी रिहान की भी घटना के तीन चार दिन बाद दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक रिहान विस्फोट के मामले में नामजद भी था। विवेचक थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि समय न मिलने के कारण अभी तक रिहान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल्ली अस्पताल से प्राप्त नहीं की जा सकी है। इस कारण अधिकारिक तौर पर युवक की मौत की पुष्टि नहीं की जा सकती। इसके लिए पुलिसकर्मी को दिल्ली अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगवाई जाएगी।