Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: गंगा में बहा दी पति की लाश...पत्नी से वसूली गई सांसों की किस्त

Sun, 08 Nov 2026 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के हड़ौली गांव में सर्पदंश से जान गंवाने वाले पप्पू (40) को जिंदा करने के नाम पर तीन ठगों ने उसकी पत्नी रीना से एक महीने में 2.70 लाख रुपये ठग लिए। शव को केले के तने पर बांधकर मवाना में गंगा में बहा दिया। झांसा दिया गया कि पप्पू को पकड़कर जिंदा कर बंगाल भेज दिया गया है, उसे वापस आने में आठ साल लगेंगे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले महीने नवरात्र में उसके पति को अनुष्ठान के दौरान सांप ने डस लिया था। उपचार के लिए वह इधर-उधर गई लेकिन आराम नहीं हुआ।
विज्ञापन

परिचित के माध्यम से उसने उपचार के लिए मेरठ के मवाना क्षेत्र के गांव नंगला गोसाई निवासी मोनू, मवाना निवासी धर्मपाल और झाबापुर निवासी बिजेंद्र से मोबाइल पर बातचीत की। तीनों के कहने पर वह गाड़ी में पति को लेकर उनके पास पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ने पप्पू को सपेरे से इलाज कराने के नाम पर 30 हजार रुपये ले लिए। हालत में सुधार नहीं हुआ। उसके पति की मृत्यु हो चुकी थी लेकिन आरोपियों ने कहा कि शव को केले के तने पर बांधकर गंगा में छोड़ना पड़ेगा। वह आगे जाकर पप्पू को सुरक्षित निकालकर जिंदा कर देंगे।
बहकावे में आकर उसने पति का शव आरोपियों को सुपुर्द कर दिया और घर लौट आई। एक सप्ताह बाद आरोपियों ने कॉल कर बताया कि उसका पति बिल्कुल ठीक है। बहाने से 20 हजार रुपये ले लिए।
पीड़िता ने बार-बार पति से बात कराने के लिए कहा तो आरोपियों ने झांसा दिया कि सपेरे ने बात कराने से मना कर दिया है। उसका पति बंगाल में गुरुजी के पास है। उसे गांव की सीमा में आने में आठ साल लगेंगे।
आरोपियों ने पीड़िता की मानसिक स्थिति का फायदा उठाया और उसे विश्वास दिलाया कि उसके पति जीवित हैं। उन्होंने पति की व्यवस्था के लिए हर महीने 10,000 रुपये भेजने को कहा। रीना ने ऑनलाइन और नकद माध्यम से कुल 2 लाख 70 हजार रुपये का भुगतान किया। जब आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया, तो पीड़िता को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।


---------
कोर्ट के आदेश पर जागी पुलिस...प्राथमिकी
पीड़िता ने पिछले महीने ही पुलिस को मामले की जानकारी दी लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता बुढ़ाना के सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट में पहुंची। अदालत के आदेश के बाद अब पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ ठगी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ फुगाना नरेंद्र यादव का कहना है कि जांच एसआई पिंकू सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed