फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cricket Academy started for the children of policemen

पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए शुरू हुई क्रिकेट एकेडमी

Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cricket Academy started for the children of policemen
मुजफ्फरनगर। पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए पुलिस क्रिकेट एकेडमी की शुरूआत की गई। पुलिस लाइन मे एकेडमी खोली गई है। जिसका उद्घाटन एसएसपी अभिषेक यादव ने किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि उप्र के पूर्व रणजी खिलाड़ी व टैलेंट हंट चयन समिति के सदस्य निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के लिए 3 कोच नियुक्त किए गए हैं। क्रिकेट एकेडमी में 7 से 12 वर्ष एवं 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों का अलग-अलग ग्रुप बनाया गया है।
विज्ञापन

7 से 12 वर्ष के बच्चों को बेसिक प्रशिक्षण तथा 12 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी जनपद के बच्चे इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। जनपद में हॉस्टल व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल बीस बच्चों के लिए यह व्यवस्था बनाई जा रही है। एकेडमी लगातार चलती रहे इसके लिए प्राइवेट कोच भी रखे जाएंगे। इनका खर्च वहन करने के लिए खिलाड़ियों से थोड़ा शुल्क लिया जाएगा। ताकि सरकार पर एकेडमी का भार न पड़े और एकेडमी चलती रहे। यहां प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों को बड़े स्तर पर खेलने व बड़ी एकेडमी में प्रशिक्षण के लिए भी भेजा जाएगा। पहले दिन 22 बच्चों से शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed