{"_id":"5e7123298ebc3ea7e4707aff","slug":"court-will-not-hear-till-21-muzaffarnagar-news-mrt474108878","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय में 21 तक आम मुकदमों पर सुनवाई नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय में 21 तक आम मुकदमों पर सुनवाई नहीं होगी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कोर्ट में पेशी पर पहुंचे खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
न्यायालय में 21 तक आम मुकदमों पर सुनवाई नहीं होगी
मुजफ्फरगर। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं में चल रही परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। केवल सीबीएसई की बची परीक्षाएं होगी। न्यायालयों में 21 मार्च तक मुकदमों की सुनवाई रोक दी गई है। जिला प्रशासन का रोजगार मेला भी स्थगित कर दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेजों में चल रही गृह परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। दो अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। सीबीएसई के स्कूलों में गृह परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। जनपद न्यायाधीश राजीव शर्मा ने बताया कि 21 मार्च तक केवल अति आवश्यक मामलों की सुनवाई की जाएगी। सामान्यत: वादकारियों को उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है। 25 मार्च से दो अप्रैल तक चलने वाली श्रीराम कथा और दुर्गा अष्टमी एवं रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है।
भाजपा विधायक विक्रम सैनी गेट से ही लौटे
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को दंगे के दो मामलों में खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी और बुढ़ाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक को कोर्ट में तारीख पर आए। खतौली विधायक विक्रम सैनी कवाल कांड के मामले में कोर्ट में तारीख पर आए थे। आज अदालत में अभियान पक्ष के बयान होने थे, मगर कोरोना वायरस के चलते अदालत में सभी सुनवाई स्थगित कर दिए जाने की सूचना पाकर विधायक विक्रम सैनी कोर्ट परिसर गेट से ही लौट गए। दूसरे मामले में भाजपा विधायक उमेश मलिक आदि का भी तारीख पर आए था, मगर सुनवाई स्थगित हो गई। उधर, जिला जज राजीव शर्मा ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। वादकारियों व वकीलों से कोरोना से बचने के लिए सहयोग करने को कहा। आज करीब डेढ़ हजार मामलों की सुनवाई स्थगित हुई।