फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Couple's clothes found on the banks of Gangahar, fear of suicide

गंगनहर किनारे मिले दंपती के कपड़े, आत्महत्या की आशंका

Tue, 07 Dec 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Couple's clothes found on the banks of Gangahar, fear of suicide
भोपा। संदिग्ध हालात में गायब बाकरनगर गांव निवासी दंपती के कपड़े गंगनहर में किनारे मिलने से लोगों की भीड़ जमा हो गई। आशंका जताई गई कि दंपती ने नहर में कूदकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

आलम की शादी लगभग 17 वर्ष पूर्व सिखेड़ा थानाक्षेत्र के गांव आसतनगर निवासी तरमीन के साथ हुई थी। सोमवार सुबह आलम ने ककरौली थाना के गांव दौलतपुर निवासी बहनोई इरफान को फोन पर बताया कि वह अपनी पत्नी सहित नहर में आत्महत्या कर रहा है। इरफान ने उसे समझाने का प्रयास किया, तो उसने फोन काट दिया। अनहोनी के डर से इरफान ने यह जानकारी आलम के साले के साले साजिद को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच दंपती की तलाश शुरू कर दी। दोनों के कपड़े तिस्सा रजबहे के सामने गंगनहर किनारे से मिले। पति-पत्नी की नहर में डूबकर आत्महत्या करने की घटना की चर्चा जंगल में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन

मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने दंपती के गंग नहर में गिर कर आत्महत्या की आशंका के चलते सिंचाई विभाग के अधिकारियों से निकट के दो रजबहों का पानी बंद कराकर तलाश की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। दंपती के गंग नहर में डूबने की आशंका के चलते उनके शवों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed