फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Couple died in a horrific accident on the highway in Muzaffarnagar

हाईवे पर भीषण हादसे में दंपती की मौत

Sun, 10 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Couple died in a horrific accident on the highway in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून हाईवे पर पचेंडा बाईपास के निकट तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने बाइक सवार वृद्ध दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपति को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया, जिन्हें समझा-बुझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव गुनारसा निवासी इंदरपाल (65) अपनी पत्नी सर्वेश देवी (60) के साथ रविवार सुबह बाइक पर मुजफ्फरनगर किसी रिश्तेदारी में आ रहे थे। सुबह करीब 11.15 बजे जैसे ही वे दिल्ली-दून हाईवे पर पचेंडा बाईपास के निकट पहुंचे, पीछे से आई तेज रफ्तार महिंद्रा थार गाड़ी ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आरोपी चालक गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे की भयावहता को देख राहगीर व ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया, जिस पर नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। घायल वृद्ध दंपति को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दंपति के परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए उनके शव मोर्चरी भेज दिए। उधर, हादसे के बाद मौके पर छोड़ी गई गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जिसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

48 घंटे में पांच की जान लील गया हाईवे
दिल्ली-दून हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार हादसों का सबब बन रही है। पिछले 48 घंटे की अवधि में ही हाईवे पर हुए दो हादसों में दंपति समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार तड़के करीब 2.30 बजे छपार क्षेत्र में बरला के निकट तेज रफ्तार कार डिवाइडर लांघकर सामने से आते डीसीएम में जा घुसी थी। इसमें दिल्ली निवासी मोनू, सुधीर व शैलेष की मौत हो गई थी। वहीं, रविवार को एक बार फिर हाईवे पर पचेंडा बाईपास के निकट तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध दंपति की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed