फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Country speaking films are very much liked by the audience: Kavita Joshi

दर्शकों को खूब पसंद आ रही देहाती बोलचाल की फिल्में : कविता जोशी

Fri, 17 Feb 2023 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Country speaking films are very much liked by the audience: Kavita Joshi
हरियाणवी फिल्म की जानकारी देती कलाकार कविता जोशी।
- कविता जोशी अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए जिले में लोकेशन देखने पहुंचीं थी
विज्ञापन

- अपना जन्मदिन भी जिले में ही मनाया, शुकतीर्थ में की पूजा

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। हरियाणवी फिल्मों की मशहूर कलाकार कविता जोशी का कहना है कि ग्रामीण अंचल की आम बोलचाल फिल्मों में अधिक पसंद की जा रही है। यही वजह है कि हरियाणवी गाने और देहाती फिल्में खूब सफल हो रही है।
समाजसेवी, पत्रकार और किसान नेता विकास बालियान के दक्षिणी सिविल लाइन आवास पर पहुंची कविता जोशी का अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि देहाती फिल्म बॉलीवुड को टक्कर देने का काम कर रही है। उनकी हाल ही में रिलीज हुई गीता और राजपाल भी काफी पसंद की गई। अब उनकी एक पारिवारिक फिल्म रिलीज होगी। इसमें देवरानी, जेठानी और पराई बच्ची का रोल अहम दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि बी प्राक के गाने पर उन्होंने जो रील बनाई थी, उसे काफी पसंद किया गया। खुद बी प्राक ने भी उनकी तारीफ की थी। उन्होंने अपना जन्मदिन जिले में मनाया और शुकतीर्थ में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन



मुजफ्फरनगर में हुई कई फिल्मों का शूटिंग
कलाकार विकास बालियान ने बताया कि उत्तर कुमार और कविता जोशी की अधिकांश फिल्मों की शूटिंग मुजफ्फरनगर में हुई है। गीता फिल्म भी मंसूरपुर क्षेत्र के सोंटा गांव में शूट हुई। इसके अलावा शाहपुर, सिसौली, संभल्हेडा आदि क्षेत्रों में कई फिल्मों को शूट किया गया है। सरकार को कलाकारों का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई गाने हो रहे हिट
कलाकार विकास बालियान ने बताया कि बॉलीवुड से ज्यादा हरियाणवी गाने लोगों को ज्यादा पसंद आ रहे है। उत्तर कुमार और कविता जोशी के गाने मौज जमाने में, लपेटा, पक्की यारी, राजी बोलजा, हांजी हांजी राखे और काली पटार आदि गाने काफी हिट हुए है। डीजे पर भी अधिकतर यह गाने बजते है। इन गानों पर काफी रील भी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed