फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Country shining under the leadership of PM, becoming a world identity: Beniwal

पीएम के नेतृत्व में चमक रहा देश, दुनिया में बन रही पहचान : बेनीवाल

Sat, 29 Oct 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Country shining under the leadership of PM, becoming a world identity: Beniwal
पुरकाजी के गांव तुग़लकपुर में मोहित बेनीवाल का स्वागत करते लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई अहम निर्णय हुए हैं। विश्व पटल पर भारत की अलग पहचान बनी है।
गांव धमात में मोहित मुखिया और गांव तुगलकपुर में जिला पंचायत सदस्य रजत चौधरी के आवास पर शनिवार को भाजपा की ओर से किसान जनता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष बेनीवाल ने कहा कि आप लोग भाजपा की विचार धारा को आगे तो बढ़ा रहे हो और क्षेत्र का विकास भी हो रहा है। मगर क्षेत्र का नाम तभी रोशन होता है, जब लोकसभा व विधान सभा का प्रतिनिधि भी क्षेत्र का ही हो। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। इससे उत्तर प्रदेश की छवि बदली है। कुछ लोगों ने किसान आंदोलन के जरिये जनता को भर्मित कर जाति व धर्म में बांटने का काम किया है। मगर, हम लोगों को देश व राष्ट्र हित में काम करते हुए सामाजिक समरसता व क्षेत्र के विकास के साथ काम करना है। अपनी विचार धारा को लंबे समय तक बनाकर रखें।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, सुखविंदर सोम, ब्लॉक प्रमुख अमित पंवार, गौरव पंवार, अक्षय पुंडीर, धन प्रकाश, अमित रावल, डॉ. पुरुषोत्तम गौतम, पंकज त्यागी, भारत भूषण खुल्लर, रहतू प्रधान, डॉ ओपी गौतम, हरिराम सक्सेना, केपी सिंह, ग्राम प्रधान सचिन गुर्जर, कटार सिंह प्रधान, सन्नी मुखिया, ओम सिंह प्रधान, दीपक गुर्जर, मुकेश गुर्जर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वीरपाल निर्वाल और संचालन मनोज चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी में किया स्वागत
कस्बे में पहुंचने पर मोहित बेनीवाल का भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण खुल्लर के प्रतिष्ठान पर हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान कपिल मित्तल, मणिकांत गोयल, भानू शर्मा, निसार सभासद, असजद गौड़, नदीम गौड़, हिना चौधरी, दीपांशी कोरी, कांशीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed