{"_id":"6377ad47ec53e654bf34c564","slug":"country-liquor-found-in-a-vehicle-written-by-bhakiyu-bhanu-in-khatauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: खतौली में भाकियू भानु लिखी गाड़ी में मिली देशी शराब, पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: खतौली में भाकियू भानु लिखी गाड़ी में मिली देशी शराब, पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने भेजा
Fri, 18 Nov 2022 09:35 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, खतौली
अमर उजाला नेटवर्क, खतौली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 18 Nov 2022 09:35 PM IST
सार
गाड़ी के बोनट पर भाकियू भानु का झंड़ा लगा है, नम्बर प्लेट के आगे नेम प्लेट लगी है जिस पर प्रदेश महासचिव मण्डल प्रभारी लिखा है। गाडी के पीछे भारतीय किसान यूनियन भानु लिखा है।
विज्ञापन
इसी गाड़ी में मिली शराब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खतौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस द्वारा जानसठ तिराहे पर चैकिंग की जा रही थी। तभी एक भाकियू भानु लिखी गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तलाशी लेने पर गाड़ी में देशी शराब की पेटी मिली। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।
विज्ञापन
कस्बे में सायं सात बजे के आसपास जानसठ तिराहे पर सीओं की उपस्थिति में इंस्पेक्टर संजीव कुमार संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। तभी एक कार वहां पर पहुंची। जिसके बोनट पर भाकियू भानु का झंड़ा लगा था, नम्बर प्लेट के आगे नेम प्लेट लगी है जिस पर प्रदेश महासचिव मण्डल प्रभारी लिखा है। गाडी के पीछे भारतीय किसान यूनियन भानु लिखा था। गाड़ी चालक भाकियू भानु का पदाधिकारी बता रहा था। पुलिस ने गाड़ी की चैकिंग की तो गाड़ी में देशी शराब की पेटी मिली।
विज्ञापन
गाड़ी चला रहे हरिश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शाहपुर फहीमपुर देशी शराब के ठेके पर शराब लेकर जा रहा है। वह शराब का ठेका उसी का है। उसने पुलिस को शराब का गेटपास भी दिखाया। गाड़ी चालक ने आबकारी इंस्पेक्टर से बात कराई। बावजूद इसके पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। सीओं राकेश सिंह ने बताया कि शराब की लगभग बीस पेटिया थी। इंस्पेक्टर को लिखा पढी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन