फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Country liquor found in a vehicle written by Bhakiyu Bhanu in Khatauli

Muzaffarnagar: खतौली में भाकियू भानु लिखी गाड़ी में मिली देशी शराब, पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने भेजा

Fri, 18 Nov 2022 09:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, खतौली
अमर उजाला नेटवर्क, खतौली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 18 Nov 2022 09:35 PM IST
सार

गाड़ी के बोनट पर भाकियू भानु का झंड़ा लगा है, नम्बर प्लेट के आगे नेम प्लेट लगी है जिस पर प्रदेश महासचिव मण्डल प्रभारी लिखा है। गाडी के पीछे भारतीय किसान यूनियन भानु लिखा है। 

विज्ञापन
Country liquor found in a vehicle written by Bhakiyu Bhanu in Khatauli
इसी गाड़ी में मिली शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खतौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस द्वारा जानसठ तिराहे पर चैकिंग की जा रही थी। तभी एक भाकियू भानु लिखी गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तलाशी लेने पर गाड़ी में देशी शराब की पेटी मिली। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।

विज्ञापन


कस्बे में सायं सात बजे के आसपास जानसठ तिराहे पर सीओं की उपस्थिति में इंस्पेक्टर संजीव कुमार संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। तभी एक कार वहां पर पहुंची। जिसके बोनट पर भाकियू भानु का झंड़ा लगा था, नम्बर प्लेट के आगे नेम प्लेट लगी है जिस पर प्रदेश महासचिव मण्डल प्रभारी लिखा है। गाडी के पीछे भारतीय किसान यूनियन भानु लिखा था। गाड़ी चालक भाकियू भानु का पदाधिकारी बता रहा था। पुलिस ने गाड़ी की चैकिंग की तो गाड़ी में देशी शराब की पेटी मिली। 
विज्ञापन


गाड़ी चला रहे हरिश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शाहपुर फहीमपुर देशी शराब के ठेके पर शराब लेकर जा रहा है। वह शराब का ठेका उसी का है। उसने पुलिस को शराब का गेटपास भी दिखाया। गाड़ी चालक ने आबकारी इंस्पेक्टर से बात कराई। बावजूद इसके पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। सीओं राकेश सिंह ने बताया कि शराब की लगभग बीस पेटिया थी। इंस्पेक्टर को लिखा पढी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed