फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Country is progressing under BJP government: Mohit Beniwal

भाजपा सरकार में देश कर रहा उन्नति : मोहित बेनीवाल

Mon, 11 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Country is progressing under BJP government: Mohit Beniwal
संभलहेड़ा में आयोजित किया बूथ सशक्तिकरण अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति की भलाई के लिए योजनाएं बनाई और क्रियान्वित कराई। देश को उन्नति की राह पर ले जाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है।

भाजपा संगठन के मंडल सम्भलहेड़ा में बूथ सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया। मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें। एमएलसी वंदना वर्मा ने कहा कि सरकार ने सराहनीय कार्य किए हैं। कानून व्यवस्था का राज है। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि आम से आम आदमी भाजपा सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचा है। बैठक के बाद भाजपा नेताओं ने पौधरोपण किया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सोम, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक काकरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed