{"_id":"6740dfc7d088fd47db0a3b54","slug":"counting-from-nanhera-starts-picture-will-be-clear-in-sikri-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-134371-2024-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirapur Result: प्रत्याशियों की धड़कन तेज, नन्हेड़ा से मतों की गिनती होगी शुरू, सीकरी में साफ हो जाएगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirapur Result: प्रत्याशियों की धड़कन तेज, नन्हेड़ा से मतों की गिनती होगी शुरू, सीकरी में साफ हो जाएगी तस्वीर
Sat, 23 Nov 2024 06:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 06:25 AM IST
सार
मीरापुर उपचुनाव की मतगणना आज होगी। 14 टेबल पर 24 राउंड में पूरी होगी। आज 11 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। हालांकि सपा और रालोद के बीच टक्कर मानी जा रही है।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीरापुर उपचुनाव की गिनती 14 टेबल पर 24 राउंड में पूरी होगी। प्रत्येक चरण में 14 बूथ के नतीजे सामने आएंगे। नन्हेड़ा से गिनती शुरु होकर घटायन में जाकर पूरी होगी। तीसरे चरण में मुस्लिम आबादी की अधिकता वाले सीकरी गांव की गिनती से नतीजों की तस्वीर साफ होने शुरु हो जाएगी।
गठबंधन वही, प्रत्याशी नया
सात महीने पहले लोकसभा चुनाव में भाजपा-रालोद का गठबंधन हुआ था। बिजनौर लोकसभा की मीरापुर सीट पर वर्तमान सांसद चंदन चौहान ने सपा के दीपक सैनी को करीब आठ हजार मतों से हराया था। विधानसभा के उपचुनाव में गठबंधन वही है, लेकिन प्रत्याशी बदल गए हैं।
यह भी पढ़ें: Mirapur By Election Result Live: मतगणना आज, रालोद की मिथलेश और सपा की सुम्बुल के बीच सीधी टक्कर

14 टेबल पर होगी मतों की गिनती
चुनाव के बाद अब मतगणना के लिए नवीन मंडी स्थल पर 14 टेबल लगाई जाएंगी। 328 बूथ की गिनती 24 चक्र में पूरी होगी। सात महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में मिले मतों को आधार माना जाए तो पहले दो चरण में सपा प्रत्याशी के पीछे रहने का अनुमान है। तीसरे चक्र में मुस्लिम आबादी की अधिकता वाले सीकरी की मतगणना कराई जाएगी।
सीकरी से ही मुस्लिम मतों के रुझान की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। देखने वाली बात यह होगी कि सपा, बसपा और आसपा के बीच मुस्लिम मतों का बंटवारा हुआ है या नहीं। सीकरी में वोटों का बंटवार हुआ तो सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना के लिए खतरे की घंटी बज जाएगी।