फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona's hit, sweet Eid faded

कोरोना की मार, मीठी ईद हुई फीकी

Sun, 24 May 2020 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Corona's hit, sweet Eid faded
डॉ. बासित सैफी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोरोना की मार, मीठी ईद हुई फीकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कोरोना की मार ईद के पर्व पर भी पड़ी है। जहां लॉकडाउन के कारण मजदूरों का रोजगार चला गया। वहीं, समाज के लोगों का कहना है कि रोजगार चले जाने के कारण इस बार मीठी ईद फीकी हो गई। जकात व फितरा निकालने वालों के सामने स्वयं के लिए भी रोटी की समस्या पैदा हो गई। ईद पर अपने चाहने वाले हिंदु भाइयों को भी अधिकतर परिवार मिठाई नहीं खिला सकेंगे। जिन परिवारों में ड्राई फ्रूट व दूध पर्याप्त मात्रा में रहता था। उन परिवारों में भी सीर के सामान की समस्या पैदा हो गई है।
- लॉकडाउन का रोजगार पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। मजदूर परिवारों के सामने फितरा निकालना तो दूर की बात है, रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है। अधिकतर परिवारों में अपने परिवार वालों के लिए भी सीर बनाने की समस्या पैदा हो गई है। लॉकडाउन के कारण मजदूर परिवार बर्बाद हो गए हैं। - हाजी जमशैद, ग्राम प्रधान जौला।
विज्ञापन

- पूरे साल मेहनत करके कमाने वाले रमजान के महीने में आराम से बैठकर खाते थे। लॉकडाउन ने गंभीर समस्या पैदा कर दी है। रोजाना रोजी रोटी कमाने वाले परिवार ईद का पर्व मनाना तो दूर की बात है। रोटी को भी परेशान है। - चौ. अतहर हसन, ग्राम प्रधान उमरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देश के सामने इतना भारी संकट पैैदा होगा। ऐसी कल्पना भी नहीं की थी। लॉकडाउन में मजदूरी चले जाने के कारण कई परिवारों के सामने रोटी रोटी की समस्या पैैदा हो गई है। जिस कारण उनकी मीठी ईद फीकी हो गई है। - डॉ. बासित सैफी, बुढ़ाना।

- मजदूर वर्ग के सामने गंभीर समस्या पैदा हो गई है। नए कपड़े बनाना तो दूर की बात है। रोटी के भी लाले पड़ गए। मजदूर परिवारों के लिए मीठी ईद का पर्व फीका हो गया। - नजर मौहम्मद त्यागी, प्रबंधक, शहीद रिजवान त्यागी एचपी गैस एजेंसी बुढ़ाना।

चौ. अतहर हसन

चौ. अतहर हसन- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नजर मौहम्मद त्यागी

नजर मौहम्मद त्यागी - फोटो : MUZAFFARNAGAR

हाजी जमशैद ग्राम प्रधान जौला।

हाजी जमशैद ग्राम प्रधान जौला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed