फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona killed two people, 442 infected

कोरोना से दो की मौत, 442 संक्रमित मिले

Thu, 13 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Corona killed two people, 442 infected
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से मरीजों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को दो और मरीजों की मौत हो गई। अब तक 216 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। बृहस्पतिवार को जिले में 442 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि 855 मरीज ठीक भी हुए, फिर भी जिले में 5601 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो मरीजों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जिनका कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को लैब से आए सैंपलों की जांच और एंटीजन जांच में 442 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 290 पुरुष और 152 महिलाएं मरीज शामिल हैं। अधिकांश मरीज संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। गंभीर मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अधिकांश को होम आइसोलेट किया गया। 885 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। ठीक होने का यह आंकड़ा अब तक का सबसे अधिक है। इसके अलावा गांव बरला की नव निर्वाचित प्रधान प्रीति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह तीन दिन से भारत आयुर्वेद मेडिकल कालेज छपार में में भर्ती थीं।
विज्ञापन

अब तक जिले में 26797 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं, जिनमें से 20981 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि अभी भी 5601 मरीजों का उपचार चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि अधिक से अधिक सैंपल लेकर जांच को भेजे जाए रहे हैं। जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में एंटीजन टेस्ट भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरला की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मौत
छपार। गांव बरला में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिला सीट होने के कारण प्रधान पद के लिए परमात्माशरण उर्फ घसीटू की पत्नी प्रीति (40) ने चुनाव लड़ा और 175 मतों चुनाव जीता। तीन दिन पहले उनकी हालत खराब हो गईं। उन्हें परिजनों ने छपार के पास हाईवे पर स्थित भारत आयुर्वेद मेडिकल कालेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में उसकी एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बृहस्पतिवार को प्रीति ने दम तोड़ दिया। गमगीन माहौल में कोरोना प्रोटोकॉल में उसका श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। तीन दिन पूर्व ही परमात्माशरण के ताऊ भाकियू नेता राजसिंह त्यागी का निधन हो गया था। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि बरला की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान प्रीति का निधन हो गया। वो कोविड अस्पताल में भर्ती थी। इस संबंध में नायब तहसीलदार और लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। जिसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed