फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona growing carelessly, 12 infected found

लापरवाही से बढ़ रहा कोरोना, 12 संक्रमित मिले

Tue, 04 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Corona growing carelessly, 12 infected found
लापरवाही से बढ़ रहा कोरोना, 12 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर का खतरा बढ़ रहा है। शहर में सोमवार को संक्रमण के 12 मामले सामने आए हैं। इनमें पूर्व सांसद कादिर राना के परिवार के सदस्य भी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई और दवाइयां वितरित कीं।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि दुबई से लौटे दो लोग कई दिन पहले संक्रमित मिले थे। इनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई तो संक्रमण का दायरा बढ़ा हुआ मिला है। सोमवार को 12 लोग संक्रमित मिले हैं, इनमें पूर्व सांसद कादिर राना के परिवार के सदस्य भी हैं। इसके अलावा शहर के गांधी कॉलोनी क्षेत्र में भी संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर सबको दवाइयां दी गई हैं, हालांकि किसी की हालत चिंताजनक नहीं है। लोगों को एहतियात बरतने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

सक्रिय केस हुए 26
गांधी कॉलोनी और खतौली क्षेत्र में संक्रमण के मामले मिलने शुरू हुए थे। पिछले महीने एक दिन में सर्वाधिक दस मामले मिले थे, लेकिन इस बार 12 मामले मिले हैं। जिले में अब सक्रिय केस 26 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच बढ़ी, 150 रिपोर्ट का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जांच बढ़ते ही लंबित रिपोर्ट की संख्या भी करीब 150 पर पहुंच गई है।
अब तक कुल 30688 संक्रमित
जिले में अब तक कुल 30 हजार 688 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें आरटीपीसीआर से सबसे ज्यादा 17 हजार संक्रमित मिले हैं।
मॉक ड्रिल से परखीं तैयारियां
जिला महिला चिकित्सालय में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कराया गया। मरीजों को वार्ड तक ले जाने का रिहर्सल किया। मंगलवार को फिर से रिहर्सल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed