फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cooperation sought for Kisan Mahapanchayat

किसान महापंचायत के लिए मांगा सहयोग

Sun, 29 Aug 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Cooperation sought for Kisan Mahapanchayat
किसान महापंचायत के लिए मांगा सहयोग
विज्ञापन

रतनपुरी। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में जीआईसी मैदान में होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत को लेकर रतनपुरी में भाकियू की जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए किसानों से बड़ी संख्या में महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया।

रतनपुरी में रविवार को आयोजित जनसभा में चौधरी नरेश टिकैत ने किसान महापंचायत में आसपास के प्रदेशों से भी भारी संख्या में किसान भाग लेंगे। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर की धरती पर इतिहास लिखा जाएगा। उन्होंने करनाल में टोल प्लाजा पर किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने अहम के कारण किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। हम सरकार का नहीं, सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। पिछले करीब नौ माह से किसान कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग करते हुए दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं, लेकिन सरकार को किसानों की पीड़ा दिखाई नहीं दे रही है। जनसभा की अध्यक्षता सुरेश भगत और संचालन डॉ प्रमेन्द्र ढाका ने किया। लाटियान खाप के चौधरी विरेंद्र सिंह लाटियान, अशोक घटायन, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू अहलावत, कपिल सोम, सतेंद्र सोम, सूरजपाल सिंह, पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी, सुनील प्रधान भैंसी, गजेंद्र अहलावत, चांदबीर फौजी और राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed