फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Contribute to nation building: Dr. MK Bansal

राष्ट्र निर्माण में योगदान करें युवा : डॉ. एमके बंसल

Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Contribute to nation building: Dr. MK Bansal
डीएवी कालेज में आयोजित स्काऊट गाइड के सोपान शिविर में मौजूद स्काऊट व गाइड। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
राष्ट्र निर्माण में योगदान करें युवा : डॉ. एमके बंसल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज के अध्यापक शिक्षा विभाग में बेसिक स्काउट मास्टर्स एवं गाइड कैप्टन प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संस्था के सचिव डॉ. एमके बंसल ने शिविरार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड के निर्देश पर बीएड विभाग में आयोजित कैंप का उद्घाटन संस्था सचिव ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. कंचनप्रभा शुक्ला ने जीवन में मानवीय मूल्यों को अपनाकर एक सच्चा मानव बनने पर बल दिया। प्राचार्य डॉ. ललित कुमार ने शिविरार्थियों को अनुशासित रहते हुए कठोर परिश्रम से राष्ट्रनिर्माण के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता शर्मा युवाओं से संकल्प के साथ आगे बढने और समाज व देश के उत्थान में योगदान का आह्वान किया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट भारत भूषण ने संचालन किया। रेणू गर्ग और अमरपाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झंडा गान, प्रार्थना, नियम एवं प्रतिज्ञा, सलामी सिद्धांत व टोली का विभाजन किया गया। डॉ. रेखा रानी, डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. सविता कुमारी, डॉ. सुरेंद्र पाल, डॉ. प्रीति अग्रवाल, डॉ. सुषमा सैनी उपस्थित रहीं। मुकेश यादव, सतबीर सिंह, अनिल, दल नायक आकाश बालियान और दल नायिका रजनी शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed