{"_id":"674b4c8b077f96bb7e08e261","slug":"contractor-could-not-arrange-marriage-for-his-daughter-attempted-suicide-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-134892-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बेटी का लगन नहीं दे पाया ठेकेदार, आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बेटी का लगन नहीं दे पाया ठेकेदार, आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भुगतान नहीं मिलने से आहत जल निगम के ठेकेदार ने अपने ऊपर डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। माचिस जलाने से पहले ही अन्य ठेकेदारों ने उसे पकड़कर डीजल की बोतल छीन ली। ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री की शादी छह दिसंबर की है। जल जीवन मिशन के तहत कार्य कर रही कंपनी पर 11 लाख रुपये बकाया है। आंशिक भुगतान भी नहीं हो पाया। वह 29 नवंबर को बेटी का लगन भी नहीं दे सका।
जल जीवन मिशन के तहत जल निगम से मिले प्रोजेक्ट पर कंपनी एनकेजी ठेकेदारों के माध्यम से गांव में ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन बिछवाने का काम कर रही है। शनिवार को जाट काॅलोनी स्थित जल निगम कार्यालय पहुंचे ठेकेदारों ने भुगतान की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान शुक्रताल निवासी ठेकेदार बिंदर ने कंपनी पर 11 लाख रुपये का भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। ठेकेदार ने बोतल से डीजल अपने शरीर पर छिड़क लिया। उसने जैसे ही माचिस से आग लगाने का प्रयास किया तो साथी ठेकेदारों ने उसे दबोच लिया। अन्य ठेकेदारों ने भी हंगामा किया।