{"_id":"6196a166ae21ba230f6a9690","slug":"contract-workers-boycott-work-muzaffarnagar-news-mrt5654009196","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
नुमाइश मैदान के एसई कार्यालय पर प्रदर्शन करते विद्युत संविदाकर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पूरे दिन कार्य बहिष्कार किया। अधीक्षण अभियंता नगर के दफ्तर पर धरना देते हुए उन्हें मांग पत्र सौंपा।
संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर विद्युत विभाग में संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने एसई कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांग है कि संविदा के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी 18 हजार होनी चाहिए। कर्मचारियों को विभाग की नीतियों के अनुरूप मस्टरोल व्यवस्था के तहत समायोजित कर समान कार्य का समान वेतन दिया जाए। ईपीएफ और ईएसआई में हुए घोटाले की जांच कराई जाए। कर्मचारियों के साथ हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। घायलों का उपचार कराया जाए। दुर्घटना हित लाभ की राशि दस लाख की जाए। कर्मचारियों को पेट्रोल और मोबाइल भत्ता दिया जाए। जिलाध्यक्ष गुलजार अहमद, जिला संरक्षक जगरोशन लाल, जिला महामंत्री सुशील त्यागी ने विचार रखे।