फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Container fell down on Delhi-Pauri highway

दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर पलटा कंटेनर

Sat, 17 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Container fell down on Delhi-Pauri highway
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर पलटा कंटेनर
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव सिकरेड़ा के पास कार से भिड़ंत के बाद प्लाई से लदा अनियंत्रित कंटेनर पलट गया। काफी दूर तक फैली प्लाई शीट्स के चलते राजमार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने क्रेन से पलटा कंटेनर और प्लाई शीट्स हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे गांव सिकरेड़ा के पास प्लाई शीट्स लेकर बिजनौर की ओर जा रहा एक कंटेनर कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। बेकाबू कंटेनर बीच सड़क पर पलट गया, जिसमें लदी प्लाई शीट्स सड़क पर फैल गई। इसके चलते राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। वहीं, हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त होने के साथ उसमें बैठे लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल कंटेनर चालक बुढ़ाना क्षेत्र के गांव भैंसाना निवासी संजीव के साथ ही कार सवार घायलों मोदीनगर निवासी संतरपाल और उसके माता-पिता को ले जाकर सीएचसी जानसठ पर उपचार दिलाया।
विज्ञापन

हादसे के बाद राजमार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे भयंकर गर्मी में जाम में फंसे वाहन व उनमें सवार मुसाफिर परेशान हो उठे। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद बीआईटी चौकी पुलिस ने शाम करीब 6.30 बजे क्रेन की मदद से केंटर व प्लाईशीट्स को हटवाकर फिर से यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed