फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Consumers created a ruckus against the ration dealer

राशन डीलर के खिलाफ उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Tue, 28 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Consumers created a ruckus against the ration dealer
खतौली पूर्ति अधिकारी का घेराव करते हुए ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
राशन डीलर के खिलाफ उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। फुलत के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर हंगामा करते हुए पूर्ति अधिकारी का घेराव किया। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन न देने का आरोप लगाया और कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

गांव फुलत के ग्रामीण खतौली तहसील पहुंचे। प्रधान हाजी वसीम ने बताया कि नवंबर माह में उचित दर विक्रेता ने ग्रामीणों को राशन दिया था। उसके बाद प्रदेश सरकार ने मुफ्त राशन की योजना चला दी, राशन उपभोक्ताओं को निशुल्क राशन नहीं दिया गया। इतना ही नहीं गांव के राशन कार्ड धारकों को गेहूं, चावल, चना, नमक, रिफाइंड देने के बजाय राशन डीलर ने उन्हें विभिन्न तिथियों की पर्ची बनाकर दे दी। ग्रामीण पर्ची लेकर निर्धारित समय पर राशन लेने के लिए पहुंचे तो राशन डीलर ने राशन देने से मना करते हुए उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता की। इसी बात से नाराज होकर ग्रामीणों ने तहसील में हंगामा किया। हंगामा करने वालों में मोहम्मद आसिफ अंसारी, नजमा, नगमा, अनीसा, रुखसाना, हसीना, फरजाना, दानिश, फैजान, आदिल, इस्माइल, साजिद, सिराजुद्दीन, इमरान, मेहरबान आदि उपभोक्ताओं ने शिकायती पत्र एसडीएम को दिया। एसडीएम जीत सिंह राय ने मामले की जांच कराकर विभागीय कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

खतौली तहसील में एसडीएम से मिलते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता।

खतौली तहसील में एसडीएम से मिलते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed