फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of station Khalapar building hangs

थाना खालापार भवन का निर्माण अधर में लटका

Sun, 28 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Construction of station Khalapar building hangs
खालापार स्थित पुलिस चौकी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
थाना खालापार भवन का निर्माण अधर में लटका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शासन से भवन निर्माण का बजट जारी नहीं होने से खालापार चौकी को थाने में परिवर्तित करने का मामला अधर में लटका हुआ है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद करीब छह माह पूर्व चौकी प्रांगण से पेड़ कटवाने के साथ ही जर्जर भवन व मलबा साफ कराया जा चुका है। वहीं, रोहाना चौकी को थाने में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को अभी शासन से मंजूरी नहीं मिल पाई है।
जनपद में काफी समय से दो नए थानों की स्थापना की प्रक्रिया चल रही है। इनमें शहर कोतवाली के रोहाना व खालापार चौकी शामिल हैं। रोहाना चौकी क्षेत्र में जहां 14 गांव आते हैं, वहीं खालापार चौकी क्षेत्र में मोहल्ला किदवईनगर, मक्कीनगर, दक्षिणी खालापार, जामियानगर समेत कई अन्य मोहल्ले आते हैं। दोनों ही चौकियों का क्षेत्र काफी बड़ा होने के कारण लंबे समय से इन्हें थाने में परिवर्तित करने की प्रक्रिया चल रही है। इनमें से खालापार चौकी को थाने में परिवर्तित करने की मंजूरी शासन से मिल चुकी है, जबकि चौकी रोहाना का प्रस्ताव अभी लंबित है। खालापार चौकी को थाने में परिवर्तित करने की मंजूरी मिलने के साथ ही करीब छह माह पूर्व नए भवन के निर्माण के लिए चौकी प्रांगण में स्थित जर्जर भवनों को हटाए जाने के साथ ही यहां खड़े पेड़ भी कटवाए जा चुके हैं, लेकिन फिलहाल शासन से भवन निर्माण के बजट की मंजूरी नहीं मिलने से पूरा मामला अधर में लटका हुआ है। शासन से बजट जारी होते ही भवन निर्माण पूरा कर यहां थाने के अनुरूप ही स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी, जिससे निश्चित तौर पर क्षेत्र के अपराध में काफी कमी आएगी।
विज्ञापन

ये क्षेत्र होंगे शहर कोतवाली से खालापार थाने में शामिल
मुजफ्फरनगर। नए बनने वाले खालापार थाने में मीनाक्षी चौक से मेरठ रोड पर गांव सुजड़ू, गांव वहलना तक के क्षेत्र के साथ ही चौकी वहलना, शाहपुर थाने की चौकी मीरापुर, चौकी किदवईनगर, चौकी शामली स्टैंड को शामिल किया जाएगा। शहर क्षेत्र की बात करें तो मोहल्ला प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, खालापार, दक्षिणी खालापार, जामियानगर, मक्कीनगर, मीनाक्षी चौक, खादरवाला, फक्करशाह, अबुपुरा, लोहिया बाजार आदि क्षेत्र नए थाना खालापार में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद सीमित रह जाएगा शहर कोतवाली क्षेत्र
मुजफ्फरनगर। खालापार थाना अस्तित्व में आते ही शहर कोतवाली क्षेत्र बेहद सीमित रह जाएगा। इसमें शिवचौक से लेकर रुड़की रोड पर गांव बामनहेड़ी तक का क्षेत्र, चौकी रामलीला टिल्ला, चौकी आबकारी, चौकी अस्पताल, चौकी रुड़की चुंगी और चौकी रोहाना ही शेष रह जाएंगे। वहीं, गांव शेरपुर, मिमलाना, कल्लरपुर-कछौली, सलेमपुर, खांजापुर, पीनना व बामनहेड़ी ही शहर कोतवाली में रह जाएंगे।

इन्होंने कहा .......
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि खालापार थाने को शासन से मंजूरी मिल चुकी है। थाना प्रांगण में भवन निर्माण पूरा होते ही इसे थाने का स्वरूप दे दिया जाएगा। शासन से भवन निर्माण का बजट मिलना शेष है, बजट जारी होते ही भवन निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed