{"_id":"6100487d8ebc3e581f782238","slug":"construction-of-medicine-garden-in-dav-degree-college-muzaffarnagar-news-mrt549316726","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी डिग्री कॉलेज में औषधि वाटिका का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी डिग्री कॉलेज में औषधि वाटिका का निर्माण
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक कदम पर्यावरण संरक्षण की ओर मुहिम के अंतर्गत डीएवी डिग्री कालेज बोटेनिकल गार्डन में औषधि वाटिका का निर्माण किया गया।
औषधि वाटिका में महत्वपूर्ण औषधियां ब्रह्मी, तुलसी, सफेद मूसली, स्टीविया, सतावर, पत्थरचट्टा, सहजन, नागबोन, सुदर्शन, तेजपात, लेमन ग्रास आदि के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में डीएवी डिग्री के सचिव डा. एमके बंसल एवं आचार्यकुल अध्यक्ष होतीलाल शर्मा के अलावा स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी सरदार बलजीत सिंह, एसएस दास चैरिटेबल ट्रस्ट से संदीप दास, जिला प्रचार प्रमुख पर्यावरण गतिविधि रविकांत अग्रवाल, डीएवी डिग्री के प्राचार्या डॉ शशि शर्मा, डॉ विनय, डॉ संजीव त्यागी, डॉ संजय, समाजसेवी मास्टर विजय सिंह, महाकाल लंगर सेवा से महेश बाठला, कस्तूरबा गांधी विद्यालय से राखी गोयल, नेहा गर्ग, शिल्पा सैनी, ममता शर्मा, शशि गोयल मौजूद रहे।
आयोजन महाकाल लंगर सेवा से महेश बाठला द्वारा किया गया। एक कदम पर्यावरण संरक्षण टीम सदस्य संदीप दास ने बताया की यह चौथी औषधि वाटिका का निर्माण किया गया है और हजारों की संख्या में पौधारोपण किया गया है। यह मुहिम स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम सरदार बलभजीत सिंह की देख-रेख में लगातार जारी रहेगी।