फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of dividers started on Roorkee road

रुड़की रोड पर डिवाइडर बनाने का काम शुरू

Sun, 08 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Construction of dividers started on Roorkee road
रुडकी रोड पर शुरु हुआ डिवाईडर का निर्माण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रुड़की रोड पर डिवाइडर बनाने का काम शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हादसों एवं जाम का सबब बन रहे रुड़की रोड के टूटे पड़े डिवाइडर का काम शुरू हो गया है। नगर पालिका अहिल्या बाई चौक से शिव चौक होते हुए मीनाक्षी चौराहे तक डिवाइडर का निर्माण कराएगी।
शहर से होकर गुजर रही रुड़की रोड नगर की प्रमुख रोड है। इस मार्ग पर हर समय वाहनों एवं पैदल राहगीरों की भीड़ रहती है। मीनाक्षी चौक से शिव चौक तक डिवाइडर नहीं है, जबकि शिव चौक से नावल्टी चौक तक बना डिवाइडर टूटा पड़ा है। इसके चलते वाहन चालक कहीं से भी अपने वाहनों को मोड़ लेते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। अमर उजाला इस समस्या के संबंध में लगातार खबरें प्रकाशित करता रहा है। यातायात माह के अंतर्गत चले अभियान में 26 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शनिवार को नगर पालिका ने अहिल्या बाई चौक से डिवाइडर का निर्माण शुरू करा दिया। डिवाइडर बन जाने से इस रोड पर जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

33 लाख की लागत से बनेगा 800 मीटर डिवाइडर
मुजफ्फरनगर। अहिल्या बाई चौक से मीनाक्षी चौक तक की दूरी लगभग 900 मीटर है। बीच में शिव चौक और नावल्टी चौक भी पड़ते हैं। बीच-बीच में कट बनाए जाएंगे और चौराहों को हटाकर लगभग 100 मीटर दूरी कम हो जाएगी। कुल 800 मीटर डिवाइडर का निर्माण होना है। डिवाइडर की प्रस्तावित लागत लगभग 45 लाख रुपये थी। हालांकि टेंडर करीब 33 लाख का हुआ है। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि डिवाइडर का निर्माण शुरू हो गया है। शीघ्र ही काम पूरा कराने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed