फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of a meeting hall started near the DM residential complex

Muzaffarnagar News: डीएम आवासीय परिसर के समीप सभाकक्ष का निर्माण शुरू

Sun, 30 Mar 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Construction of a meeting hall started near the DM residential complex
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी भवन ध्वस्त न कर डीएम आवासीय परिसर के गेट नंबर दो पर सभाकक्ष का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। एमडीए के तत्वावधान में डीएम आवासीय परिसर के समीप सभाकक्ष का निर्माण 1.20 करोड़ के बजट में कराया जा रहा है।

कलक्ट्रेट परिसर स्थित लोकवाणी भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण उसको एक वर्ष पूर्व निष्प्रयोज्य घोषित किया गया था। इसके मद्देनजर आम जनमानस की सुनवाई, जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग और विकास कार्यों की निगरानी के लिए भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसे ध्यान में रख मीटिंग हाल निर्माण का खाका खींचा गया। कलक्ट्रेट परिसर स्थित राजस्व विभाग की भूमि पर लोकवाणी सभाकक्ष के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 1.20 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया। एमडीए की 18 दिसंबर को आयोजित बोर्ड बैठक में सभाकक्ष निर्माण का प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया, लेकिन भवन ध्वस्तिकरण न होने के कारण निर्माण आदि प्रारंभ नहीं कराया जा सका। मामला डीएम के समक्ष पहुंचा तो उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी भवन के ध्वस्तिकरण पर रोक लगा दी। इसके बाद तय हुआ कि सभाकक्ष का निर्माण डीएम आवासीय परिसर स्थित गेट नंबर दो के पास स्थित जर्जर आवासीय भवन को ध्वस्त कराकर खाली भूमि में किया जाएगा। इसके बाद एमडीए की देखरेख में सभाकक्ष निर्माण का कार्य प्रारंभ करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed