फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Constable Geeta Talian went on a day's leave

Muzaffarnagar News: एक दिन के अवकाश पर गई थी सिपाही गीता तालियान

Mon, 06 Feb 2023 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Constable Geeta Talian went on a day's leave
मतृका पुलिसकर्मी गीता का फाइल फोटो।
- हल्दी की रस्म के बाद स्नान करने गई महिला सिपाही की रविवार को हुई मौत
विज्ञापन

- सरधना के अहमदाबाद गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शादी से पहले हल्दी की रस्म के लिए घर गई 2011 बैच की सिपाही गीता का आकस्मिक निधन हो गया। सिपाही अपने गांव अहमदाबाद स्थित आवास पर हल्दी की रस्म के बाद नहाने के लिए गई थी, इसी दौरान उनका निधन हो गया। सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया।
मेरठ के थाना सरधना के गांव अहमदाबाद निवासी गीता तालियान पुत्री गजराज सिंह अपने तीन भाईयों की अकेली बहन थी। कुछ दिन पहले ही उसके बडे भाई की शादी हुई थी। दूसरा भाई पढ़ रहा है। पिता गजराज सिंह की कोरोना काल में देहांत हो गया था। इसलिए गीता पर अपने परिवार की जिम्मेदारी थी। उसकी सात फरवरी को शादी तय थी। वह यहां पर उप्र पावर कारपोरेशन कार्यालय में अगस्त 2021 से प्रतिनियुक्ति पर तैनात थी। पावर कारपोरेशन में तैनात दरोगा गजेंद्र सिंह ने बताया कि गीता की शादी बुलंदशहर निवासी गाजियाबाद में तैनात पुलिसकर्मी से तय हुई थी। वह अपनी शादी की खरीदारी कर रही थी। शादी के लिए उसने छह फरवरी से 14 दिन का अवकाश लिया था।
विज्ञापन

लेकिन इससे पहले हल्दी की रस्म के लिए उसने पांच फरवरी के एक दिन का अवकाश लिया था और रविवार को उसकी रवानगी अवकाश पर हुई थी। वापस लौटने पर सोमवार को चौदह दिन के लिए अवकाश पर रवानगी होनी थी। लेकिन इससे पहले यह हादसा हो गया। दरोगा गजेंद्र सिंह ने बताया कि गीता बेहद कर्मठ थी और अपनी डयूटी को जिम्मेदारी के साथ निभाती थी। सोमवार सुबह शव का अंतिम संस्कार हुआ जिसमें जिला कार्यालय से प्रभारी संजीव कुमार, दरोगा गजेंद्र सिंह सहित पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed