फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Constable accused of raping a BSc student

सिपाही पर बीएससी की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप

Wed, 03 Aug 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Constable accused of raping a BSc student
देवबंद (सहारनपुर)। बीएससी की छात्रा ने एक सिपाही पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

देवबंद क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री एक डिग्री कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। आरोप है कि रणखंडी रोड नूरपुर निवासी संदीप पुत्र गुलाब उसकी पुत्री को पिछले एक वर्ष से परेशान करता आ रहा है। संदीप ने उसकी पुत्री के फोटो एडिट कर उन्हें अश्लील बना दिया। जिनसे वह पुत्री को परेशान करता था। आरोप है कि संदीप ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने का भय दिखाकर 29 जुलाई को पुत्री को फोन से प्रैक्टिकल की झूठी सूचना देकर सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर बुला लिया। आरोप है कि वहां एक होटल में ले जाकर पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। बाद में पुत्री ने घर आकर उन्हें आपबीती सुनाई। पुलिस ने संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप जनपद अमरोहा के बछराऊं थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed