फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Conspiracy is going on to change the constitution of the country'

सीएए के विरोध में महिलाओं का धरना प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी

Tue, 04 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
'Conspiracy is going on to change the constitution of the country'
महिलाओं के धरना प्रदर्शन में समर्थन देने पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। सीएए, एनपीआर और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में चल रहे महिलाओं के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में मदनी परिवार की महिलाओं के अलावा जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), प्रयागराज विश्वविद्यालय और दिल्ली कालेज के छात्र छात्राओं ने पहुंचकर समर्थन का एलान किया। इस मौके पर केंद्र सरकार पर आरएसएस के एजेंडे पर चलते हुए देश के संविधान को बदलना का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के बैनर तले ईदगाह मैदान में महिलाओं का धरना प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी रहा। धरने पर पहुंचीं जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्रा लुबना और आयशा ने संयुक्त रूप से कहा कि देश का संविधान सबकी सहमति से बनाया गया था, लेकिन केंद्र सरकार आरएसएस के एजेंडे पर चलकर साजिश के तहत संविधान को बदलना चाहती है। मदनी परिवार (मौलाना महमूद मदनी) से पहुंचीं खतीजा मदनी ने समर्थन का एलान किया। प्रतिनिधिमंडल के साथ धरने पर पहुंचे प्रयागराज विश्वविद्यालय के छात्र मुदस्सिर और दिल्ली दृष्टि कालेज की छात्रा सैय्यद कमरजहां ने कहा कि केंद्र सरकार एनआरसी लागू करने के लिए एनपीआर का सहारा ले रहा है। जबकि वर्ष 2010 में एनआरपी हो चुकी है तथा पहले से ही तमाम जानकारियां सरकार के पास है जिन्हें अपडेट किया जा सकता है। डा. हिना अंसारी और फातिमा ने सीएए के प्रभाव और एनआरपी में मांगी गई जानकारियों से महिलाओं को अवगत कराया। मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के धरने प्रदर्शन को देवबंद सत्याग्रह का नाम दिया गया है। इस नाम से ईदगाह के मैदान में विशाल बोर्ड लगाया गया है। जिसके साथ लोग जमकर सेल्फी भी ले रहे हैं।
विज्ञापन

..जिस्म है हिंदू-मुस्लिम, लेकिन जान तो हिंदुस्तानी है
देवबंद। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त शायरा शाइस्ता सना ने भी मंगलवार को महिलाओं के बीच पहुंचकर समर्थन का एलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जमीनें अपनी हैं और आसमां हमारा है, हम इसके फूल हैं ये गुलिस्तां हमारा है, जो शहरियत का सुबूत आज हमसे मांगते हैं, उन्हें बताओ कि हिंदुस्तां हमारा है। शाइस्ता सना ने कश्मीर का जिक्र करते हुए अपने जज्बात बयां करते हुए पढा..आंख से आंसू बहते हैं दुनिया वाले कहते हैं, जन्नत के रहने वाले अब सहमे सहमे रहते हैं, बाग के नाजुक फूलों पर भी कांटों की निगरानी है जिस्म है हिंदू-मुस्लिम, लेकिन जान तो हिंदुस्तानी है।
विज्ञापन

रालोद प्रतिनिधिमंडल ने ईदगाह पहुंच दिया समर्थन
देवबंद। राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव अर्जुन सिंह और जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम के नेतृत्व में पहुंचे प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, राव फरमान अली और सलीम ख्वाजा ने साथियों के साथ धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया। साथ ही रालोद की महिला विंग की सदस्यों के धरने में शामिल होने की भी घोषणा की।

महिलाओं के धरना प्रदर्शन में विचार रखती अंतर्राष्ट्रीय शायरा शाईस्ता सना

महिलाओं के धरना प्रदर्शन में विचार रखती अंतर्राष्ट्रीय शायरा शाईस्ता सना- फोटो : DEVBAND

धरना प्रदर्शन में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करती महिलाएं

धरना प्रदर्शन में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करती महिलाएं- फोटो : DEVBAND

देवबंद के ईदगाह पार्क में महिलाओं के धरना प्रदर्शन स्थल पर लगाया गया देवबंद सत्याग्रह के नाम से व

देवबंद के ईदगाह पार्क में महिलाओं के धरना प्रदर्शन स्थल पर लगाया गया देवबंद सत्याग्रह के नाम से व- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed