फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Consensus reached on opening the gate of the temple

Muzaffarnagar News: मंदिर का गेट खोलने पर बनी सहमति

Thu, 02 Jan 2025 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Consensus reached on opening the gate of the temple
खतौली। मोहल्ला इस्लामनगर मुस्लिम आबादी में बने मंदिर का दरवाजा खोलने को लेकर भूमि मालिक व हिंद संगठनों के कार्यकर्ताओं में सहमति बन गई। इस्लामनगर में विगत 40 वर्ष पूर्व आलोक गोयल की भूमि में परिवार के लोगोंं ने मंदिर का निर्माण किया था। मंदिर काफी दिनों से बंद था। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंच कर मंदिर को खोलने की मांग की थी। पुलिस ने जमीन मालिक तथा कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत कराने को कहा था। बृहस्पतिवार को भूमि मालिक आलोक गोयल वहां पहुंचे। इस दौरान पुलिस तथा कार्यकर्ता भी मंदिर पर पहुंच गए। भूमि मालिक ने कहा कि मंदिर में काफी समय से पूजा नही हो रही थी, जिस कारण मंदिर की मूर्ति खंडित हो गई थी। प्रतिमाओं को अन्य मंदिर में स्थान देकर स्थापित किया गया था। भूमि मंदिर के लिए ही है। मंदिर को खोल कर उसमें पूजा अर्चना होनी चाहिए। इसका गेट बिजलीघर की ओर खुलवाने की बात रखी। दोनों पक्ष इस पर सहमत हो गए। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed