{"_id":"680a38ecbdbec8f77c035e61","slug":"consensus-reached-chaat-bazaar-to-be-set-up-in-front-of-sai-dham-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-144199-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बन गई सहमति, साईं धाम के सामने लगेगा चाट बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बन गई सहमति, साईं धाम के सामने लगेगा चाट बाजार
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। टाउन हाॅल के बाहर चाट बाजार को लेकर शुरू हुआ विवाद बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और ईओ से वार्ता के बाद वेंडर सहमत हो गए। अब चाट बाजार साईं धाम मंदिर के सामने रेलवे लाइन की दीवार के समीप लगाया जाएगा। पालिका की ओर से सफाई शुरू करा दी गई है। पालिका ने सुझाए स्थान पर सुविधा विकसित करने का भरोसा दिया है। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी वेंडरों के बीच पहुंचे और धरना समाप्त कराया।
बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से वेंडरों की वार्ता हुई। वेंडरों की ओर से रेलवे स्टेशन के समीप पार्किंग वाले स्थान को ठीये लगाने के लिए आवंटित करने की मांग की गई, लेकिन इससे इंकार कर दिया गया। इसके बाद पालिका में दोनों पक्ष के बीच हुई बैठक में ठीये लगाने के लिए दो स्थानों का विकल्प पेश किया गया, वेंडरों को कंपनी बाग के बाहर मेरठ रोड और साईं धाम मंदिर रेलवे लाइन के नीचे के स्थानों को देखने के लिए कहा गया। अधिकतर वेंडरों ने कंपनी बाग के समीप वाले स्थान से इंकार कर करते हुए साई धाम मंदिर के सामने रेलवे लाइन के नीचे चाट बाजार संचालित कराने पर सहमति जता दी।
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि साईं धाम के पास पर्याप्त स्थान है और यहां पर चाट बाजार लगवाया जाएगा। इसके लिए सहमति बनने के साथ ही वेंडरों ने अपना बेमियादी धरना भी समाप्त कर दिया है। पालिका ने मौके पर टीम लगाकर सफाई कार्य प्रारम्भ करा दिया है। यहां पर टिन शेड लगाने के साथ ही पेयजल और पथ प्रकाश की व्यवस्था पालिका कराने जा रही है। इसके लिए जेई को निर्देशित कर दिया गया है। इसके लिए तेजी से कार्य कराया जाएगा। एक मई से नया चाट बाजार अपने वजूद में आ जाएगा।
विज्ञापन
टाउनहाॅल पर 34 लोग ठीये लगाकर रोजगार कर रहे थे, इनमें से यहां पर 24 वेंडरों को जो चाट आदि के ठेले लगाने का कार्य कर रहे थे। बताया कि उन्हें शिफ्ट कर स्थान दिया जाएगा। धरने पर बैठे चाट बाजार के वेंडर ईश कौशल, चन्द्र किरण, राजेन्द्र सैनी, रजत सैनी आदि ने बताया कि साईं धाम पर स्थान को लेकर सहमति बनी है। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौके पर पहुंच कर वेंडरों का धरना समाप्त कराया।
-- -- -- -- --
इनसेट
क्या था मामला
टाउनहाॅल के बाहर गेट नंबर एक से तीन तक मुख्य मार्ग पर लगने वाला चाट बाजार इस वित्तीय वर्ष से वसूली ठेका न छोड़े जाने के कारण समाप्त कर दिया गया था। इसके विरोध में चाट बाजार में ठीया लगाने वाले वेंडरों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ बेमियादी आंदोलन शुरू करते हुए धरना शुरू कर दिया था। भाकियू टिकैत, कांग्रेस, शिव सेना समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकरियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन की घोषणा की थी। डीएम उमेश मिश्रा ने भी वेंडरों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए हल कराने का आश्वासन दिया था।