फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congress workers protest at DM office

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

Fri, 18 Jun 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protest at DM office
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए दिए गए चंदे से भूमि खरीदने के मामले की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की है।

कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा एवं शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएम दफ्तर पर जाकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए दो करोड़ की भूमि ट्रस्ट द्वारा 18 करोड़ में खरीदी गई है, ट्रस्ट द्वारा इस खरीद पर यह साबित करता है कि रामभक्तों के चंदे के पैसे में काफी लूट की गई है। सभी भारतीय नागरिकों की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए विभिन्न सामाजिक वर्गों द्वारा दिए गए चंदे का दुरुपयोग किया जा रहा है। शहर अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले की न्यायालय के द्वारा जांच कराकर दोषियों को दंडित किया जाए। इस दौरान गुफरान काजमी, आकिल राणा, राहुल भारद्वाज, सतीश शर्मा, अहसन जमीर, अजय चौधरी, धीरज माहेश्वरी, सलीम अहमद, अशोक वर्मा, सगीर मलिक, युगल किशोर भारती, मांगेराम, अनिता ठाकुर, नवनीत सिंघल, मुकुल शर्मा, बिलाल, गफ्फार, अहमद हुसैन, मांगेराम कश्यप, वारिस राना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed