फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congress takes out padyatra on the anniversary of Bharat Jodo Yatra

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर पदयात्रा निकाली

Fri, 08 Sep 2023 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Congress takes out padyatra on the anniversary of Bharat Jodo Yatra
- कार्यकर्ताओं ने मदन मोहन मालवीय चौक पर एकत्र हो की नारेबाजी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा का एक साल पूरा होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर देश के महान नेताओं की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। भगवान शिव और बालाजी महाराज की पूजा अर्चना की।
भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता महामना मदनमोहन मालवीय चौक पर एकत्र हुए। यहां मालवीय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पैदल यात्रा का शुभारंभ किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव विदित चौधरी, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा और कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने मदन मोहन मालवीय को नमन किया। महर्षि दयानंद सरस्वती की मूर्ति पर नतमस्तक हुए।
विज्ञापन

बालाजी चौंक पर पूजा कर टाउनहॉल स्थित चौधरी चरणसिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए कचहरी गेट पर स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन वंदन करते हुए पदयात्रा को समापन किया गया। लियाकत राव, महफूज राणा, गुफरान काजमी,अनिल दत्त शर्मा, धीरज महेश्वरी, युगल किशोर भारती, विनोद गुज्जर, बृजभूषण शर्मा, मदन मोहन शर्मा, सईद मुनीर, गीता काकरान, बिल्किस चौधरी, सत्यपाल कटारिया, देवेन्द्र कश्यप, सगीर मलिक, मोहसीन पुंडीर, राजकुमार शर्मा, जान मोहम्मद, प्रदीप त्यागी, अनमोल जैन, संजीव त्यागी, आकाश त्यागी, कफील अनवर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed