फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congress leaders lashed out at BJP governments

भाजपा सरकारों पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता

Sun, 21 Feb 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders lashed out at BJP governments
भाजपा सरकारों पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस की किसान पंचायत में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के निशाने पर केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार रही। कांग्रेस के नेता केंद्र और प्रदेश की सरकार पर जमकर बरसे। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश का राजा अहंकारी हो गया है।
शनिवार को बघरा स्थित कल्याणकारी इंटर कॉलेज के बघरा में आयोजित किसान पंचायत में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को अहंकारी और घमंडी बताते हुए कहा कि जैसे पुराने जमाने में राजा चापलूस लोगों से घिर जाता था, सभी तारीफ करते थे और प्रजा की पीड़ा को जान नहीं पाता था। मोदी भी उसी तरह अहंकारी हो गए हैं। उन्हें अपने घर से पांच किमी की दूरी पर धरना दे रहे किसान दिखाई नहीं देते। किसानों का गन्ने का सरकार पर 15 हजार करोड़ रुपये बकाया है। पीएम ने हाल ही 16 हजार करोड़ के दो हवाई जहाज अपनी यात्रा के लिए खरीदे हैं। उन्होंने कहा कि जब उनके पिता राजीव गांधी की सरकार थी, तब दिल्ली में 50 हजार किसान पहुंचे थे, लेकिन उन्हें निराश नहीं लौटना पड़ा था।
विज्ञापन

सांसदों, विधायकों से इस्तीफा मांगो: इमरान मसूद
पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि किसान सड़क पर है और देश का निजाम सो रहा है। नरेश टिकैत ने सत्ता के इन नेताओं के बहिष्कार की बात कही है, जनता को इनसे त्याग पत्र मांगना चाहिए। आय दोगुनी की जगह इन लोगों ने खर्च दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने देश की एकता को छिन्न भिन्न किया
फोटो
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि हजारों साल में जो काम विदेशी आक्रांता और अंग्रेज नहीं कर पाए, वह काम भाजपा ने सात साल में कर दिया। देश की एकता और अखंडता को छिन्न भिन्न करने का काम किया। एक संत योगी भी इन लफंगों के चक्कर में आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार सत्ता के नशे के अंधकार में चूर है।
सड़क से संसद तक लड़ेंगे: मिश्रा
फोटो
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि यूपी में भी किसान विरोधी सरकार है। देश से गोरे अंग्रेज तो चले गए अब इन काले अंग्रेजों का राज है। इनकी सत्ता को भी उखाड़ फेंकना है।
उसके होते तो आंसू निकालता: श्याम सिंह
देशवाल खाप से बाबा श्याम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 60-65 साल राज किया पर ऐसी हालत कभी नहीं आई। इतने किसान मर गए, पर पीएम का एक आंसू नहीं निकला। उसके होते तो दुख होता, परमात्मा ने उसके दिए ही नहीं।
मेरे भी 1.60 लाख माफ हुए: संजय
कालखंडे खाप के चौधरी संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करा था और मेरे भी एक लाख साठ हजार माफ हुए थे। भाजपा ने भाईचारा ही खत्म कर दिया। किसानों को भी कुछ नहीं दिया।
देश में तानाशाही सरकार: बंसल
हरियाणा के पार्टी प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि देश में तानाशाही सरकार है। इस सरकार ने किसान के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। किसान आने वाले चुनाव में इस अपमान का बदला जरूर लेगा।
खिलाड़ियों को कांग्रेस ने दी नौकरी
फोटो
बॉक्सर बिजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में मुझे सीधे डीएसपी की नौकरी मिली। यूपी में आप ऐसे ही नौकरी चाहते हैं, तो कांग्रेस ही खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। बंतीखेड़ा में ससुराल से उसका यूपी से बड़ा नाता है।
भाजपा झूठ का पुलिंदा: सुप्रिया
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेट ने कहा कि भाजपा झूठ का पुलिंदा है। एमएसपी पर धोखा देना चाहते हैं। ये न तो दो करोड़ युवाओं को रोजगार दे सके और न ही 15 लाख बैंक खाते में डाल सके। केवल झूठ बोलती है मोदी सरकार। खाद्य सुरक्षा और मनरेगा जैसी योजना कांग्रेस की देन है।
पीएम ने हिटलर को पीछे छोड़ा: कपूर
पूर्व सांसद संजय कपूर ने कहा कि देश के पीएम ने हिटलर को भी पीछे छोड़ दिया है। देश में तानाशाह सरकार चल रही है। फलदार पेड़ झुक जाता है, जो झुकता नहीं वह टूट जाता है। इस सरकार को उखाड़ फेंको।

इन लोगों ने भी रखे विचार
किसान पंचायत में संयोजक पंकज मलिक, पूर्व सांसद सईदुज्जमा, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, बेहट विधायक नरेश सैनी, सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, जुबेर खान, बाबा रविंद्र, गजराज, नगर अध्यक्ष जुनेद रऊफ, शामली जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, अनुज गौतम नगराध्यक्ष शामली, राजकिशोर शर्मा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed