{"_id":"6193fcf42b091a29484f7cca","slug":"conflict-between-the-police-and-the-occupants-who-went-to-remove-the-capture-muzaffarnagar-news-mrt565119958","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा हटवाने गई पुलिस और कब्जेदारों में टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा हटवाने गई पुलिस और कब्जेदारों में टकराव
विज्ञापन
उमरपुर गांव में पुलिस के लाठी फटकारने से चोटिल महिला चोट दिखाते हुए।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कब्जा हटवाने गई पुलिस और कब्जेदारों में टकराव
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के उमरपुर गांव में जमीन को कब्जामुक्त कराने गई पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने लाठियां फटकारी, जिसमें एक परिवार के छह लोगों को चोटें लगी हैं। दो पक्षों के बीच गांव में तनाव बना हुआ है। एसडीएम और सीओ ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर जांच कराई।
उमरपुर के श्याम सिंह सैनी और अनुज सैनी ने पुलिस-प्रशासन से शिकायत की थी कि उनकी करीब 486 मीटर जमीन पर पड़ोसी यूसुफ पुत्र हमीद ने कब्जा कर लिया है। मंगलवार को बुढ़ाना और शाहपुर पुलिस कब्जा हटवाने के लिए पहुंची। यूसुफ के परिवार के लोग एकत्र हो गए। यूसुफ के परिवार का कहना था कि 20 साल पहले उन्होंने यह जमीन ली थी। मौके पर हंगामा शुरू हो गया, पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। दोनों पक्ष के लोग एकत्र हो गए। पुलिस की मौजूदगी में दूसरे पक्ष के लोगों ने छप्पर उखाड़ना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने आरोपी पक्ष पर लाठियां फटकार कर दौड़ा दिया। पशुओं को भी खोलकर छोड़ दिया गया। गांव में तनाव की स्थिति बन गई। एसडीएम अरुण कुमार और सीओ विनय गौतम उमरपुर पुलिस चौकी पर पहुंचे। दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यूसुफ पक्ष का कहना है कि पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की है।
इन्हें लगी है चोट
भगदड़ और पुलिस के लाठियां फटकराने के दौरान समयदीन, जैतून, साबरा, छोटी, भूरा और जमीन को चोटे लगी हैं।
वीडियो वायरल, खोखा दिखा रहे ग्रामीण
उमरपुर गांव का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोग छप्पर उखाड़ने का कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा एक खोखा भी दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
यह है उमरपुर का विवाद
उमरपुर गांव के यूसुफ पक्ष का कहना है कि उन्होंने सामाजिक तरीके से लिखित में यह जमीन गांव के ही इलियास से ली थी। इलियास ने बाद में यह जमीन गुपचुप तरीके से महावीर को बेच दी, लेकिन इस दौरान यूसुफ पक्ष का कब्जा हो गया। महावीर ने यह जमीन अनुज सैनी की पत्नी सविता को बेच दी। सविता देवी कब्जा दिलाने की गुहार लगा रही है, जबकि जमीन पर यूसुफ पक्ष काबिज है। कुल 886 मीटर जमीन पर विवाद है।
किसने क्या कहा
- एसडीएम अरुण कुमार का कहना है कि जमीन के कब्जे का विवाद है, इसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया।
- सीओ विनय गौतम का कहना है कि पुलिस शिकायत के आधार पर कब्जा हटवाने गई थी। कुछ लोगों ने पुलिस के कार्य में बाधा डाली है, इस प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
उमरपुर में तनाव
उमरपुर गांव में जमीन के कब्जे को लेकर तनाव बना हुआ है। देर शाम यूसुफ पक्ष के लोगों ने जमीन पर फिर कब्जा कर लिया। यूसुफ का कहना है कि उन्होंने रुपये देकर जमीन खरीदी है, पूरा गांव इस बात को जानता है। वह अपना कब्जा नहीं छोड़ेेंगे। पुलिस अधिकारियों से न्याय की मांग करेंगे।

उमरपुर गांव में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में मौके पर मिली गोली दिखाता ग्रामीण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

उमरपुर गांव में अवैध कब्जा हटवाने को लेकर हुई घटना के बाद चौकी पर तैनात पुलिस बल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

उमरपुर गांव में अवैध कब्जे का आरोपी युसुफ अपने चोटिल परिवार के साथ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR