फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Complaints should be resolved with quality

गुणवत्ता के साथ हो शिकायतों का निस्तारण

Sun, 08 May 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Complaints should be resolved with quality
बुढ़ाना। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। संपूर्ण समाधान दिवस में 64 शिकायतें आईं। दो शिकायतों को मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में बुढ़ाना तहसील पहुंचे। तहसील के सभागार में दोनों अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं। डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मॉनिटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। अत: सभी अधिकारियों के द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। मौके पर सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार, सीओ फुगाना शरद चंद शर्मा, एसडीएम अरुण कुमार व तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 शिकायतों में से निस्तारण एक भी नहीं हुआ
खतौली/जानसठ। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार ने की। उन्होंने 24 फरियादियों की शिकायतें सुनी, जबकि मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। एडीएम वित्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार आरती यादव, कानूनगो, लेखपाल सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। उधर, जानसठ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 41 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से मात्र एक शिकायत का निस्तारण ही हुआ। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव व एसडीएम जयेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर तहसीलदार संजय सिंह, सीओ भोपा गिरजा शंकर त्रिपाठी, बीडीओ संत प्रकाश, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मिथलेश, एसडीओ रवि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed