फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Complaint of low weight in Charthaval, raid on purchase center

चरथावल में घटतौली की शिकायत, क्रय केंद्र पर छापा

Wed, 05 Jan 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Complaint of low weight in Charthaval, raid on purchase center
चरथावल में क्रय केंद्र पर किसानों के सामने कांटा चेक करते एससीडीआई - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल में घटतौली की शिकायत, क्रय केंद्र पर छापा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। चरथावल पश्चिम के क्रय केंद्र पर घटतौली की शिकायत किसानों ने डीएम चंद्रभूषण सिंह से की। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी को संबंधित केंद्र पर टीम भेजकर जांच करने के निर्देश दिए।

बुधवार को डीसीओ ने घटतौली की शिकायत पर बारिश के बावजूद रोहाना गन्ना परिषद के एससीडीआई विनोद कुमार को चरथावल में देवबंद शुगर मिल के केंद्र पर भेजा। एससीडीआई ने बताया कस्बे के किसान इसरार ने डीएम को मोबाइल फोन पर केंद्र पर घटतौली की शिकायत की थी। उनके द्वारा धर्म कांटे पर तौल कराने के बाद बोगी को मिल के केंद्र पर ले जाने के बाद घटतौली का आरोप लगाया था। किसान अब्दुल गनी की गन्ने की बोगी कांटे पर खड़ी करवाने पर वजन 26.95 क्विंटल आया। किसानों के सामने उसी भरी बुग्गी के साथ पांच क्विंटल के बांट रखवाए, तो वजन 31.95 क्विंटल दर्शाया गया। मौके पर कांटा सही पाया गया। काफी किसानों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों के सामने इसकी पुष्टि की। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने बताया धर्म कांटे पर वजन नहीं, बल्कि कांटे का वजन माना जाएगा। कांटे को मैन्युअल चेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed