{"_id":"63f9f26fa05c924fea09bb55","slug":"complain-from-the-app-sitting-at-home-it-will-be-resolved-in-seven-days-muzaffarnagar-news-c-14-1-132847-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: घर बैठे एप से करिए शिकायत, सात दिन में होगा निराकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: घर बैठे एप से करिए शिकायत, सात दिन में होगा निराकरण
विज्ञापन
विकास भवन में सीडीओ ने जन शिकायत मुजफ्फरनगर एप लांच किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ग्रामीणों की समस्याओं का ग्राम पंचायत स्तर पर ही निराकरण किया जाएगा। सीडीओ संदीप भागिया ने विकास भवन में जियो बेस्ड (लोकेशन आधारित) तकनीक का उपयोग करते हुए जन शिकायत मुजफ्फरनगर एप का विमोचन किया।
सीडीओ ने पत्रकारों को बताया कि जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए एप को विकसित कराया गया है। इसकी विशेषताएं ये है कि मोबाइल नंबर अथवा ई-मेल का उपयोग कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन होने के बाद ग्रामीण सफाई, स्ट्रीट लाइट, सड़क, सार्वजनिक शौचालय, जल भराव जैसी समस्याओं को एप के माध्यम से दर्ज करा सकेगा। शिकायत सीधे संबंधित अधिकारी के मोबाइल पर जाएगी। इसकी शिकायत संख्या एसएमएस के माध्यम से शिकायतकर्ता के मोबाइल पर पहुंच जाएगी। शिकायत का निस्तारण निर्धारित सात दिन की अवधि में कराया जाएगा।
सीडीओ ने बताया कि वे स्वयं और डीएम वार रूम इस एप की निगरानी करेंगे। इस एप को प्ले स्टोर से जन शिकायत मुजफ्फरनगर के नाम से डाउनलोड किया जा सकता है। यह अभी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ग्राम पंचायत स्तर के लिए उपयोग किया जाएगा। यदि प्रोजेक्ट के अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं तो इसे नगरपालिका स्तर एवं ग्राम राजस्व स्तर सहित अन्य विभागों के लिए भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
ई-डिस्ट्रक्टि मैनेजर प्रिंस जैन ने बताया कि एप में वीडियो एवं लाइव डेमो के माध्यम से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है। डीपीआरओ अनिल सिंह, जिला विकास अधिकारी उपस्थित रहे।