{"_id":"64b934215257b146540ec046","slug":"compensation-for-damaged-crops-government-should-build-pucca-houses-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-3976-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बर्बाद फसलों का मिले मुआवजा, पक्के मकान बनाएं सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बर्बाद फसलों का मिले मुआवजा, पक्के मकान बनाएं सरकार
विज्ञापन
- भाकियू सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाकियू सेना के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कार्यालय पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। बारिश के चलते किसानों की बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे और गरीब लोगों के पक्के मकान बनाए जाने की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष मुरसीन ने कहा कि पिछले दिनों लगातार हुई वर्षा के कारण जिले में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। इसी के साथ कई परिवारों के मकान भी गिर गए हैं। जिसमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई है, उनका सरकार मुआवजा दें। साथ ही जिन परिवारों की सदस्यों की मौत हुई है, उन्हें भी सहायता धनराशि प्रदान की जाए। जिन परिवारों के मकान कच्चे और जर्जर स्थिति में हैं, प्रधानमंत्री शहर और ग्रामीण आवास योजना के तहत उनके पक्के मकान बनवाएं जाएं।
उन्होंने विद्युत निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों से जनता परेशान है। विद्युत निगम की ओर से गैर कानूनी तरीके से अवैध वसूली की जा रही है। इसका भी संज्ञान लिया जाएं। इस मौके पर राहुल खारी, इसरार त्यागी, अशोक ठाकुर, नरेश पंवार, गुल्लू राणा, ललिता चौधरी, आबू खान, फिरोज छपरा मौजूद रहे।